फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: मशोबरा ब्लॉक की 32 पंचायतों में 252 उम्मीदवारों में चुनावी जंग

विज्ञापन
विज्ञापन
सतलाई में प्रधान पद के लिए सात दावेदार
विज्ञापन

भौंट पंचायत में 6 उम्मीदवारों में होगी टक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
जुन्गा (शिमला)। मशोबरा ब्लॉक की 32 पंचायतों में 252 उम्मीदवार चुनावी मैदान में रह गए हैं। खंड विकास अधिकारी कार्यालय मशोबरा की रिपोर्ट के अनुसार 164 उम्मीदवारों ने नामांकन वापस ले लिए हैं।
अब प्रधान पद के लिए 99, उपप्रधान पद के लिए 90 और वार्ड मेंबर के लिए 63 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। सतलाई पंचायत में प्रधान पद के लिए सबसे ज्यादा सात और भौंट पंचायत में 6 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। दो पंचायतों केल्टी बरमू, नाला में प्रधान और डूम्मी, मल्याणा तथा मैहली में उपप्रधान निर्विरोध चुने गए। 32 पंचायतों में 154 वार्ड मेंबर भी निर्विरोध चुने गए। जुन्गा पंचायत में प्रधान पद के लिए बंसी लाल, जयकृष्ण, रामप्रकाश और रामलाल तथा उप प्रधान पद के लिए ईश्वर दत्त, मदनलाल, किशोर और महेश चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत के छह वार्ड में से पांच वार्ड में योगमाया, मनोज कुमार, उर्मिला, अजय और सुमन को निर्विरोध सदस्य चुना गया जबकि क्याणा वार्ड में दो प्रत्याशी अरुण और शिला नेगी मेंबर पद के लिए चुनाव मैदान में है। इस प्रकार मशोबरा ब्लॉक की अंतिम छोर की पंचायत पीरन में प्रधान पद के लिए तीन उम्मीदवार निशा देवी, पूनम और सुरेखा देवी, उपप्रधान पद के लिए संदीप कुमार, अतर सिंह, शुभम वर्मा और कमलकांत चुनाव मैदान में हैं। पंचायत के सभी पांच वार्डों से सदस्य निर्विरोध चुने गए है। इसमें ट्रहाई एक से अर्चना ठाकुर, ट्रहाई दो से अनुराधा, देवठी से नारायण सिंह, पीरन से प्रेमदास और बटोला वार्ड से सुरक्षा को सदस्य चुना गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें