फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी प्री प्राइमरी स्कूलों में पहले ही दिन मिला जबरदस्त रिस्पांस

Wed, 03 Oct 2018 01:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल में पहली बार खोले गए प्री प्राइमरी स्कूलों में दाखिले के पहले ही दिन जबरदस्त रिस्पांस मिला है। पहली अक्तूबर को 3391 प्री प्राइमरी स्कूलों में नर्सरी कक्षा में ढाई हजार से ज्यादा बच्चों के दाखिले हुए हैं। आठ अक्तूबर से इन स्कूलों में नर्सरी की कक्षाएं शुरू होंगी। निजी स्कूलों से मुकाबला करने के लिए प्रदेश सरकार ने प्री प्राइमरी स्कूल खोलने का फैसला लिया है। इन स्कूलों में चार वर्ष की आयु पूरे कर चुके बच्चे दाखिला ले सकते हैं।

विज्ञापन


समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक आशीष कोहली ने बताया कि पहली अक्तूबर से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हुई है। पहले दिन अभिभावकों में इसको लेकर अच्छा रुझान देखने को मिला है। उन्होंने अन्य अभिभावकों से भी इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है। नर्सरी कक्षा को पढ़ाने के लिए जेबीटी शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। शिक्षकों को बच्चों की देखभाल करने के तरीकों और उन्हें पढ़ाने की प्रक्रिया से प्रशिक्षण के दौरान अवगत कराया गया है। इन स्कूलों में सहयोगी स्टाफ भी नियुक्त किया जाएगा।

विज्ञापन

प्ले स्कूलों की तर्ज पर पढ़ेंगे दस हजार सरकारी विद्यालयों के बच्चे

प्रदेश के दस हजार सरकारी प्राइमरी विद्यालयों में पहली से तीसरी कक्षा तक के विद्यार्थी प्ले स्कूलों की तरह अंग्रेजी और गणित सीखेंगे। इसके लिए शिक्षा विभाग जोरशोर से जुटा है। पढ़ने और पढ़ाने के तरीकों में रोचकता लाने के लिए सरकार इन स्कूलों में टीचिंग-लर्निंग मैटेरियल किट वितरित करेगी।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर राजधानी शिमला से जल्द ही किट बांटने का शुभारंभ करेंगे। संपर्क एनजीओ के साथ मिलकर शिक्षा विभाग प्रदेश भर के स्कूलों में ऐसी किट बांटेगा। अंग्रेजी और गणित की पढ़ाई को सरल और प्रभावी बनाने के लिए दस हजार स्कूलाें में विशेष किट का निशुल्क आवंटन किया जाएगा।

इस विशेष किट के माध्यम से शिक्षकों में क्षमता निर्माण बढ़ाने की योजना है। किट में बच्चों को पढ़ाने के नए तरीके सुझाए गए हैं। किताबों के अलावा अन्य माध्यमों से भी बच्चों का ज्ञान बढ़ाया जाएगा। अंग्रेजी और गणित को लेकर बच्चों में व्याप्त भय की स्थिति को दूर करने में भी मदद मिलेगी।

यह होगा किट में- अंग्रेजी विषय की किट में शब्दों के सही उच्चारण के लिए एक वॉयस बॉक्स होगा। इसकी मदद से विद्यार्थियों को शब्दों को बोलना सिखाया जाएगा। रोचक पुस्तकें और कुछ विजुअल सीडी भी दी जाएंगी। गणित विषय की किट में गणित माला, पैट्रन ब्लॉक, राउंड और स्कवेयर काउंटर, इकाई-दहाई सीखाने के लिए सामान, बेस टेन ब्लॉक, समय के बारे में सीखाने के लिए एक घड़ी किट में शामिल होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें