सरकार ने कृषि विभाग में चालकों की भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास रखी है। कृषि विभाग में चालकों के पद के लिए दसवीं, बीए और एमए पास उम्मीदवारों ने भी आवेदन कर रखा है।
कृषि निदेशक डॉ. देशराज शर्मा ने बताया कि विभाग में चालकों के बीस पदों के लिए 2800 ने आवेदन किया है। इसके लिए विभाग ने कमेटी बनाई है और चालकों की भर्ती लिखित परीक्षा के बाद ही की जाएगी। चालकों के पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास रखी गई है।