फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल की 24 और खनन साइटों की होगी नीलामी

Wed, 15 Jan 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

हिमाचल सरकार राज्य की 24 खनन साइटों की नीलामी मार्च के पहले हफ्ते में करेगी। अभी तक सरकार ने दो चरणों में प्रदेश की 185 साइटों की नीलामी कर दी है। सरकार तीसरे चरण में कुल 24 साइटों की नीलामी कर रही है। प्रदेश के जनजातीय जिला किन्नौर और लाहौल स्पिति में कोई भी साइट नीलाम नहीं हो पाई है। इन जिलों में खनन नीलामी से पहले पंचायतों से अनापत्ति प्रमाण पत्र जरूरी है।  

विज्ञापन


राज्य सरकार ने अभी कांगड़ा, सिरमौर, शिमला और बिलासपुर में 40 साइटों की खनन नीलामी कर दी है। अब तीसरे चरण में हमीरपुर की 12 साइटों की नीलामी 3 मार्च को की जानी है। इसके अलावा चंबा की एक दर्जन साइटों की नीलामी 5 मार्च को होगी। इससे पहले सरकार ने जिला कांगड़ा में 14, सिरमौर 17, शिमला 4 और बिलासपुर की 5 साइटों की नीलामी की है। खनन साइटों की नीलामी के साथ पचीस फीसदी राशि तत्काल जमा करानी पड़ती है। 

क्या कहते हैं राज्य जियोलॉजिस्ट 
जियोलॉजिस्ट पुनीत गुलेरिया कहते हैं कि प्रदेश सरकार की ओर से तीसरे चरण में खनन के लिए साइटों की नीलामी की जानी है। अभी तक कुल 185 साइटों की नीलामी हो चुकी है। अब जिला चंबा और हमीरपुर की दो दर्जन साइटों की खनन नीलामी की जानी है। हमीरपुर में 3 मार्च और चंबा में 5 मार्च को नीलामी की जानी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें