फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में 24 लाख मनरेगा मजदूरों को 1 अप्रैल से मिलेगी बढ़ी दिहाड़ी

Mon, 22 Mar 2021 10:46 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

  • हिमाचल के मनरेगा मजदूरों के लिए खुशखबर
  • 24 लाख मनरेगा मजदूरों को 1 अप्रैल से मिलेगी बढ़ी दिहाड़ी
  • दिहाड़ी बढ़ाने की अधिसूचना राजपत्र में प्रकाशित
विज्ञापन
मनरेगा(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल के 24 लाख मनरेगा मजदूरों को आगामी 1 अप्रैल से पांच और छह रुपये बढ़ी दिहाड़ी मिलेगी। प्रदेश के गैर जनजातीय क्षेत्रों में मनरेगा दिहाड़ी पांच रुपये बढ़ाकर अब 203 और जनजातीय क्षेत्रों में छह रुपये बढ़ाकर 254 रुपये कर दी गई है। मनरेगा मजदूरों की दिहाड़ी बढ़ाने की अधिसूचना केंद्र सरकार के राजपत्र में प्रकाशित कर दी गई है। 

विज्ञापन


प्रदेश में वर्तमान में कुल 13 लाख जॉब कार्ड में 24 लाख मजदूरों का पंजीकरण किया हुआ है। इनमें से दस लाख सक्रिय मनरेगा मजदूर हैं। प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बताया कि पहले प्रदेश में गैर जनजातीय क्षेत्रों में मनरेगा मजदूरों को 198 रुपये दिहाड़ी दी जाती थी। अब इन क्षेत्रों में 203 रुपये मनरेगा दिहाड़ी दी जाएगी। प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में पहले 248 रुपये मनरेगा मजदूरों को दिहाड़ी दी जाती थी और अब इन इलाकों में मनरेगा मजदूरों को 254 रुपये दिहाड़ी दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें