वेटिंग लिस्ट में शामिल अभ्यर्थियों को मिली नौकरी, 15 दिन के भीतर स्कूलों में देनी होगी तैनाती
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिला शिमला के सरकारी स्कूलों में कला अध्यापकों के रिक्त 24 पदों पर बैच वाइज भर्ती की प्रक्रिया के तहत नियुक्ति आदेश जारी किए गए हैं। कार्यवाहक उपनिदेशक उच्च और उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा जिला शिमला अशोक शर्मा ने यह नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।
बैच वाइज भर्ती के लिए दिसंबर 2021 में हुई काउंसलिंग के बाद स्क्रीनिंग कमेटी की अनुशंसा पर अनुबंध आधार पर कला अध्यापकों की नियुक्ति के आदेश जारी हुए हैं। काउंसलिंग के बाद कुछ प्रशिक्षित शिक्षकों को ज्वाइनिंग के आदेश दिए थे लेकिन उसमें 24 ने ज्वाइन नहीं किया। अब वेटिंग लिस्ट में शामिल 24 अन्य प्रशिक्षित शिक्षकों को ज्वाइनिंग करने के आदेश दिए हैं। इन्हें 15 दिन के भीतर ज्वाइनिंग करनी होगी। इन शिक्षकों में विक्रम सिंह को टेलर, देवेंद्र चौहान को ग्लेहा हाई स्कूल, शीला तदेवी को कुठाड़ देहा बलसन, राजेंद्र सिंह को बासाधार स्कूल, रीना देवी को चनावग स्कूल, नेहा शर्मा को चिखड़ स्कूल, मंजु धौल्टा को समरकोट स्कूल, रक्षा कुमारी को केलवी स्कूल, जमना ठाकुर को महोरी स्कूल, दिनेश ठाकुर को धर्मपुर मधान, सुनीता देवी को शरौंथा स्कूल, डूम राम को काओबील, ईश्वर चंद को हाई स्कूल सस्कीर सोलंग, कर्म चंद को कलबोग स्कूल, रीना कुमारी को गढ्ढाकुफरी, सरला देवी को महोग संधू, ज्योति कुमारी को हाई स्कूल सेरी टिक्कर और सरला को हाई स्कूल बाग में ज्वाइनिंग देनी होगी। इसके अलावा मनोज कुमार को हाई स्कूल दास, विकास कश्यप को करयाली स्कूल, गीता नंद को नाहोल, सुष्म लता को खांगटेरी हाई स्कूल, सुरेश कुमार वर्मा को हाई स्कूल डाबरी और प्रेेम दीप को हाई स्कूल कथोग में तैनाती दी है।