फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Water Sports: क्याकिंग में पुरुषों की 1000 मीटर प्रतिस्पर्धा में आईटीबीपी की टीम ने जीता स्वर्ण पदक

Sat, 04 Mar 2023 06:56 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना

सार

क्याकिंग में महिला वर्ग की 500 मीटर प्रतिस्पर्धा में आईटीबीपी, सशस्त्र सीमा बल, बीएसएफ, अंडमान व निकोबार, पंजाब पुलिस, सीआरपीएफ और ओडिशा पुलिस की टीमों ने भाग लिया। आईटीबीपी ने 2:18:430 मिनट में रेस पूरा कर स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
दमखम दिखाते खिलाड़ी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला ऊना के कुटलैहड़ के अंदरौली में 22वीं अखिल भारतीय पुलिस जलक्रीड़ा प्रतियोगिता के तीसरे दिन शनिवार को कैनोइंग और क्याकिंग प्रतियोगिता के तहत 1000 मीटर श्रेणी की फाइनल प्रतिस्पर्धाएं हुईं। देशभर से आईं टीमें गोबिंदसागर झील के पानी में रोमांच दिखा रही हैं। क्याकिंग में पुरुष वर्ग की 1000 मीटर प्रतिस्पर्धा में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), केंद्रीय आरक्षित पुलिस बल (सीआरपीएफ), अंडमान और निकोबार, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड पुलिस की टीमों ने भाग लिया। आईटीबीपी की टीम ने 04:04:775 मिनट में रेस पूरा कर स्वर्ण पदक जीता। बीएसएफ ने रजत, सीआरपीएफ की टीम ने कांस्य पदक जीता।

विज्ञापन


कैनोइंग की 1000 मीटर प्रतिस्पर्धा में बीएसएफ, आईटीबीपी, सीआरपीएफ, पंजाब पुलिस, जम्मू-कश्मीर पुलिस और तेलंगाना पुलिस की टीमों ने भाग लिया। पुरुषों में बीएसएफ की टीम ने 4:40:035 मिनट में रेस पूरा कर स्वर्ण पदक जीता। आईटीबीपी ने रजत और सीआरपीएफ की टीम ने कांस्य पदक जीता। क्याकिंग दो 1000 मीटर पुरुष वर्ग में बीएसएफ, सशस्त्र सीमा बल, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, उत्तराखंड और अंडमान व निकोबार पुलिस ने भाग लिया। बीएसएफ की टीम ने 3:49:170 मिनट में रेस पूरा कर स्वर्ण पदक जीता। सशस्त्र सीमा बल की टीम ने रजत, सीआरपीएफ टीम ने कांस्य पदक जीता।

क्याकिंग चार 1000 मीटर पुरुष वर्ग में सशस्त्र सीमा बल, आईटीबीपी, बीएसएफ, सीआरपीएफ, पंजाब पुलिस और तेलंगाना पुलिस की टीमों ने भाग लिया। बीएसएफ ने 3:28:845 मिनट के समय में रेस को पूरा कर स्वर्ण पदक जीता। सशस्त्र सीमा बल ने रजत और सीआरपीएफ की टीम ने कांस्य पदक जीता। कैनोइंग चार 1000 मीटर में आईटीबीपी, बीएसएफ, सीआरपीएफ, सशस्त्र सीमा बल, जम्मू-कश्मीर और पंजाब पुलिस की टीमों ने हिस्सा लिया। आईटीबीपी की टीम ने 3:47:460 मिनट के समय में रेस पूरा कर स्वर्ण पदक जीता। बीएसएफ ने रजत और सीआरपीएफ की टीम ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन


महिला वर्ग की क्याकिंग में आईटीबीपी ने जीता स्वर्ण पदक
क्याकिंग में महिला वर्ग की 500 मीटर प्रतिस्पर्धा में आईटीबीपी, सशस्त्र सीमा बल, बीएसएफ, अंडमान व निकोबार, पंजाब पुलिस, सीआरपीएफ और ओडिशा पुलिस की टीमों ने भाग लिया। आईटीबीपी ने 2:18:430 मिनट में रेस पूरा कर स्वर्ण पदक जीता। सशस्त्र सीमा बल ने रजत और बीएसएफ की टीम ने कांस्य पदक जीता। कैनोइंग एक 500 मीटर की प्रतिस्पर्धा में सशस्त्र सीमा बल, आईटीबीपी, बीएसएफ और ओडिशा की टीमों ने भाग लिया। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने प्रतिस्पर्धा को 2:39:165 मिनट में पूरा कर स्वर्ण पदक, आईटीबीपी ने रजत और बीएसएफ ने कांस्य पदक जीता।

क्याकिंग दो 500 मीटर प्रतिस्पर्धा में एसएसबी, सीमा सुरक्षा बल, आईटीबीपी, सीआरपीएफ और मणिपुर पुलिस की टीमों ने भाग लिया। सशस्त्र सीमा बल ने 2:10:875 मिनट में प्रतिस्पर्धा को पूरा कर स्वर्ण पदक जीता। सीमा सुरक्षा बल ने रजत और आईटीबीपी ने कांस्य पदक जीता। कैनोइंग दो 500 मीटर प्रतिस्पर्धा में सीमा सुरक्षा बल, सशस्त्र सीमा बल, आईटीबीपी और ओडिशा पुलिस की टीमों ने भाग लिया। सीमा सुरक्षा बल ने 2:29:795 मिनट में रेस पूरा कर स्वर्ण पदक जीता। सशस्त्र सीमा बल ने रजत और आईटीबीपी ने कांस्य पदक जीता।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें