इन जवानों को किया सम्मानित
- फोटो : अमर उजाला
जवानों को प्रशिक्षण केंद्र के धर्मगुरु पंडित रामबनी पाठक ने शपथ दिलाई। प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न क्षेत्रों जैसे रण कौशल, शिक्षा, फायरिंग बाह्य व आंतरिक विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जवानों को पुरस्कृत किया गया। झलक गुरुंग को सर्वश्रेष्ठ रेक्रूट का खिताब दिया गया। उन्हें खुखरी (चांदी की) भेंट की गई। ड्रिल में बेस्ट सम्राट छेत्री को मेडल देकर सम्मानित किया गया।
पीटी में अशोक राणा को नवाजा गया। बेस्ट बेनेट फाइटर में गिरी बहादुर शारू, बेस्ट इंडोरम में बुद्धि लिंबू, बेस्ट राइफल फायरर में संतोष राणा को सम्मानित किया गया। बेस्ट एकेडमिक में राम चंद्र सुनार व बेस्ट एलएमजी फायरिंग में रोशन थापा को नवाजा गया। 14 गोरखा प्रशिक्षण केंद्र के बैंड की मधुर धुनों और खुखरी नृत्य का भी लोगों ने आनंद उठाया। नेपाल और देश के विभिन्न भागों से आए जवानों के परिजन स्वयं को बेहद गौरवान्वित महसूस कर रहे थे।