फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: 2275 अभ्यर्थियों ने दी जेएनवी की प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। जवाहर नवोदय विद्यालयों में सत्र 2024 की कक्षा छह में प्रवेश के लिए शनिवार को 17 केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा करवाई गई। परीक्षा के लिए पंजीकृत 2,955 अभ्यर्थियों में से 2,275 ने परीक्षा दी जबकि 680 गैरहाजिर रहे। जवाहर नवोदय विद्यालय ठियोग के प्राचार्य निशिकांत ने बताया कि यह परीक्षा सीबीएसई की ओर से आयोजित की गई थी।
विज्ञापन



राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ननखड़ी में 168 अभ्यर्थियों में से 132 ने परीक्षा दी और 36 गैरहाजिर रहे। बॉयज स्कूल रामपुर में 216 में से 192 अभ्यार्थियों ने परीक्षा दी और 24 अनुपस्थित रहे। कन्या स्कूल रामपुर में 206 में से 180 ने परीक्षा दी 26 अनुपस्थित रहे, कुमारसेन में 105 में से 92 ने परीक्षा दी और 13 अनुपस्थित रहे, ब्वॉयज स्कूल ठियोग में आवंटित 120 में से 91 ने परीक्षा दी जबकि 29 ने परीक्षा छोड़ दी। कन्या स्कूल ठियोग में आवंटित 147 में से 101 जबकि 46 अनुपस्थित रहे। कन्या स्कूल पोर्टमोर में 264 में से 194 ने परीक्षा दी और 70 ने छोड़ दी।

छोटा शिमला स्कूल में आवंटित 262 में से 173 ने परीक्षा दी व 89 गैरहाजिर रहे, चौपाल में 192 में 168 ने परीक्षा दी और 24 गैरहाजिर रहे, नेरवा में 192 में से 135 ने दी और 57 अनुपस्थित रहे, कुपवी में 112 में से 178 ने परीक्षा दी और 34 अनुपस्थित रहे, बाॅयज स्कूल में 96 में से 71 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 25 अनुपस्थित, बाॅयज स्कूल कोटखाई में 94 अभ्यर्थियों में से 55 ने परीक्षा दी और 39 ने छोड़ दी। बॉयज स्कूल रोहड़ू में 322 अभ्यर्थियों में से 269 ने परीक्षा दी और 53 गैरहाजिर रहे, बॉयज स्कूल चिड़गांव में 192 में से 168 ने परीक्षा दी और 24 गैरहाजिर रहे, क्वार स्कूल में 82 में से 52 ने परीक्षा दी और 30 गैरहाजिर रहे, सुन्नी में आवंटित 185 में से 134 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 51 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें