फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापौर को चुनाव आयोग का नोटिस, चाबा दौरे पर तीन दिन में मांगा जवाब

Sat, 04 May 2019 10:48 AM IST
शिमला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
नगर निगम महापौर कुसुम सदरेट - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

नगर निगम महापौर कुसुम सदरेट को चुनाव आयोग ने नोटिस थमा दिया है। यह नोटिस महापौर के चाबा दौरे को लेकर जारी किया है। कांग्रेस की ओर से की शिकायत पर महापौर से तीन दिन में जवाब देने को कहा गया है। बुधवार को महापौर कुसुम सदरेट चाबा पेयजल परियोजना के काम का जायजा लेने चाबा पहुंची थी। इनके साथ तीन भाजपा पार्षद भी मौजूद थे।

विज्ञापन


महापौर ने चाबा के लिफ्टिंग स्टेशन के अलावा चाबा पावर हाउस के पास बन रहे पंपिंग स्टेशन का भी दौरा किया था। काम एक हफ्ते में पूरा करने को लेकर अधिकारियों को निर्देश जारी किए थे। साथ ही बिजली आपूर्ति जल्द चालू करने को लेकर भी बिजली बोर्ड से बैठक करने की बात कही थी। आचार संहिता के बीच हुए महापौर के इस दौरे पर कांग्रेस के अलावा भाजपा पार्षदों ने सवाल खड़े कर दिए थे। कांग्रेस ने इस गुपचुप दौरे की शिकायत कर दी। अब चुनाव आयोग ने महापौर से इस पर तीन दिन में जवाब देने को कहा है।

शुक्रवार को चुनाव आयोग का यह नोटिस महापौर को मिल गया है। पिछले साल पेयजल संकट के बीच महापौर के चीन दौरे पर जाने से इन्हें तीखी प्रतिक्रियाओं का सामना करना पड़ा था। इस बार शहर में फिर से जल संकट न हो जाए और चुनाव नजदीक है। यह सोच कर चाबा का दौरा तक कर दिया लेकिन यह भूल गई कि आचार संहिता लगी है।
विज्ञापन


पार्षदों ने भी उठाए हैं सवाल
मेयर के अचानक दौरे पर कांग्रेस पार्षदों ने सवाल उठाए थे। इनका कहना था कि मेयर को यदि दौरा करना ही था तो सभी पार्षदों को साथ लिया जाना चाहिए था। उधर, भाजपा पार्षदों ने भी सभी पार्षदों को साथ न ले जाने पर सवाल खड़े किए थे। पार्षद यह भी सवाल उठा रहे हैं कि पिछले साल जब शहर को पानी की जरूरत थी तब मेयर चीन चली गई। लेकिन जब पानी ठीक है तो दिखावा करने के लिए आचार संहिता के बीच में ही दौरा कर दिया।
विज्ञापन


जल्द दूंगी जवाब : महापौर
नगर निगम के मेयर कुसुम सदरेट ने कहा कि चुनाव आयोग की ओर से जो नोटिस मिला है, उसका जवाब जल्द दिया जाएगा। अभी इस मामले में कुछ नहीं कह पाऊंगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें