फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी को लेकर नगर निगम ने जारी किया अलर्ट

Sat, 05 Jan 2019 12:46 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

राजधानी में अगले 48 घंटे के दौरान बर्फबारी के आसार को देखते हुए नगर निगम ने अलर्ट जारी कर दिया है। निगम प्रशासन का कहना है कि सड़कमार्ग बंद होने की स्थिति में लोग तुरंत 1916 हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत कर सकते हैं। निगम प्रशासन ने कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक लगाते हुए शहर में पांच जेसीबी, दो रोबोट और 150 कर्मी तैनात कर दिए हैं। बर्फबारी होने की स्थिति में यह सभी अस्पतालों, आवासीय कालोनियों के मार्गोें को सबसे पहले बहाल करेंगे।

विज्ञापन


निगम ने शहर में कई जगहों पर फिर से रेत और मिट्टी के ढेर भी लगा दिए हैं। सड़क पर फिसलन रोकने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाएगा। अधिशासी अभियंता सुधीर गुप्ता ने कहा कि शहर में बर्फबारी से निपटने के पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। यदि लोगों को कोई परेशानी आ रही है तो वे हेेल्पलाइन नंबर या 94184-71478 मोबाइल नंबर पर भी शिकायत कर सकते हैं। निगम तुरंत कर्मचारी और मशीनें मौके पर भिजवाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें