फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखा दे गए हाईड्रेंट, नहीं बना पानी का प्रेशर

विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्र एस. कंवर
विज्ञापन

शिमला। लक्कड़ बाजार अग्निकांड ने एक बार फिर से फायर हाईड्रेंट की पोल खोलकर रख दी। ऐन मौके पर ये धोखा गए। मौके पर पहुंचे अग्निशमन के बचाव दल ने तीन हाईड्रेंट से पानी की लाइन आग बुझाने के लिए जोड़ी, लेकिन इसमें प्रेशर ही नहीं बन पाया। इस राहत कार्य प्रभावित हुआ। बाद में पानी का प्रेशर बना। तब तक दल ने अपने वाटर टेंडर से ही आग बुझाने का कार्य किया। सीएम के मौके पर पहुंचने पर लोगों ने हाईड्रेंट का मामला भी उठाया। इसके साथ ही पार्षद अर्चना धवन और लोगों ने पूरे बाजार और क्षेत्र में घरों के सामने और ऊपर से गुजरती बिजली की अव्यवस्थित तारों के जाल को सुव्यवस्थित करने की मांग को उठाया। आग की वजह भी तारों में स्पार्किंग ही बताया जा रहा है। मालरोड अग्नि शमन केंद्र के अग्निशमन अधिकारी डीसी शर्मा भी मान रहे हैं कि आग की संभावित वजह स्पार्किंग ही प्रतीत हो रही है। आग बुझाने के दौरान तीन हाईड्रेंट से लाइन जोड़ी गई। तीन स्टेशन से आए सात वाटर टेंडर का पानी भी आग बुझाने में इस्तेमाल किया गया।
---
लोगों का आरोप : हाईड्रेंट लाइनों से घरों को दे दिए कनेक्शन
मौके मौजूद रहे गोपाल सूद और अन्य लोगों ने बताया कि हाईड्रेंट से जोड़ी लाइन में प्रेशर नहीं था। वहीं, एक खराब है। इसकी वजह हाईड्रेेंट लाइन से घरों को दिए गए पानी के कनेक्शन हैं। जबकि हाईड्रेंट की लाइन अलग होती है। शहर में इस समय 145 हाईड्रेंट चालू हालत में हैं। बाकी या तो खराब पड़े हैं या फिर उनमें प्रेशर नहीं बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
मौके पर एंबुलेंस को रास्ता खोलने को तैनात रही पुलिस
लक्कड़ बाजार में सोमवार रात को लगी आग के बाद सुबह बारह बजे के बाद तक लोगों की भीड़ मौके पर मौजूद रही। आईजीएमसी की ओर जाने वाली मुख्य सड़क के कारण बार-बार मरीजों को ले जाने वाली एंबुलेंस को निकालने के लिए मौके पर पुलिस के जवान तैनात रहे। सीएम के 12:27 मिनट पर पहुंचने के बाद भी मीडिया से बातचीत करते हुए एक साथ चार पांच मरीजों को ले जा रही एंबुलेंस वहां पर भीड़ के कारण रुकी। जिस पर सीएम ने स्वयं बीच में पत्रकारों से बातचीत को दो बार बंद कर एंबुलेंस के लिए रास्ता छोड़ा।
---

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें