फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब ठेकों पर लगी भीड़, आज और कल रहेंगे बंद

Sat, 18 May 2019 11:39 AM IST
शिमला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चुनाव प्रचार थमने के साथ ही शहर में शराब के ठेके भी बंद हो गए। शुक्रवार को दिनभर शराब ठेकों पर लोगों की भीड़ लगी रही। शाम छह बजे से पहले लोग शराब खरीदने ठेकों पर पहुंचे। शाम छह बजते ही ज्यादातर ठेके बंद हो गए। यही नहीं जहां ठेके बंद नहीं किए, उन्हें प्रशासन की टीमों ने बंद करवाया। आबकारी विभाग ने शहर में शराब बिक्री पर लगी पाबंदी को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए टीमें भी बना दी हैं। यह टीमें सुबह शाम शहर में घूमकर शराब की दुकानों को चेक करेंगी।

विज्ञापन


यदि कोई विक्रेता शराब बेचते पकड़ा जाता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शांतिपूर्ण चुनाव को देखते हुए प्रदेश भर में शुक्रवार शाम छह बजे से ही शराब बिक्री पर रोक लगाई गई है। अब शराब के ठेके मतदान के बाद रविवार शाम छह बजे के बाद ही खुल सकेंगे। जिला आबकारी अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि शराब की बिक्री पर अभी रोक रहेगी। टीमें औचक निरीक्षण कर इस बारे में मिले दिशा निर्देशों को लागू करवाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें