फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 करोड़ से संवरेगी हिल्सक्वीन, काम शुरू

Wed, 22 Jun 2016 12:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
हिल्सक्वीन शिमला
विज्ञापन
‘रिस्टोरेशन ऑफ मालरोड एंड रिहेबिलिटेशन ऑफ टाउन हाल’ प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाते हुए पर्यटन विकास निगम अब पूरे शहर को संवारने जा रहा है। शिमला शहर पर हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम ने करीब 200 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना बनाई है। अब तक 132 करोड़ के टेंडर भी करवा दिए गए हैं।
विज्ञापन


प्रोजेक्ट के पहले चरण में मालरोड के सुंदरीकरण का काम होगा। मालरोड और रिज मैदान की रिसरफेसिंग के अलावा रेलिंग बदलने, रेन शेल्टर बनाने, सीढ़ियों में ग्रेनाइट लगाने और ड्रेनेज सिस्टम में सुधार का काम किया जा रहा है। दूसरे चरण में शहर की तीन प्रमुख सड़कों का काम किया जाएगा।

एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) की मदद से प्रोजेक्ट को सिरे चढ़ाया जाएगा। पर्यटन विकास निगम ने सितंबर 2017 तक प्रोजेक्ट पूरा करने का लक्ष्य रखा है। निगम ने प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू कर दिया है।  
विज्ञापन


सितंबर 2017 से पहले पूरा होगा काम
शिमला ब्यूटीफिकेशन प्रोजेक्ट की डीपीआर तैयार कर काम अवार्ड कर दिया गया है। प्रोजेक्ट के फेज वन और फेज टू का काम सितंबर 2017 से पहले पूरा कर लिया जाएगा। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया था। मुख्यमंत्री के मार्ग दर्शन में ही प्रोजेक्ट तय समय पर पूरा करने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। - हरीश जनारथा, उपाध्यक्ष, हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम

इन सड़कों की बदलेगी सूरत
1. छोटा शिमला - एडवांस स्टडी
2. रिज - संजौली चौक
3. रिट्स - बीड्स चौक

पहाड़ी शैली में बनेंगे रेन शेल्टर, प्लाजा भी बनेंगे
शहर की सभी चिन्हित सड़कों पर नए सिरे से पहाड़ी शैली में रेन शेल्टर बनाए जाएंगे। रेन शेल्टर के अलावा पब्लिक प्लाजा बनाने की भी योजना है।

मौजूदा शौचालयों की जगह बनेंगे आधुनिक वाशरूम
सड़क किनारे मौजूदा खस्ताहाल शौचालयों की जगह प्रोजेक्ट के तहत आधुनिक सुविधाओं से लैस वाशरूम बनाए जाएंगे। नए वाशरूम बनाने के लिए भी जगह चिन्हित की जाएंगी।

एलईडी की रोशनी से जगमगाएगी सड़कें
शहर की सभी सड़कों पर परंपरागत स्ट्रीट लाइटों के स्थान पर आकर्षक एलईडी लाइटें लगाई जाएगी। मालरोड की तर्ज पर आकर्षक स्ट्रीट लाइट पोल भी लगाए जाएंगे।

परंपरागत रेलिंग की जगह लगेंगी नई आकर्षक रेलिंग
सड़क किनारे परंपरागत रेलिंग को हटा कर लोहे की नई रेलिंग लगाई जाएगी। दावा किया जा रहा है कि नई रेलिंग जहां दिखने में खूबसूरत होगी वहीं पहले लगी रेलिंग से मजबूत भी होगी।

सड़क किनारे लगेंगे आरामदायक बैंच
सौंदर्यीकरण प्रोजेक्ट के तहत शहर की सड़कों से मौजूदा लोहे के बैंच हटा कर पत्थर के नए आरामदायक बैंच लगाए जाएंगे। सड़क किनारे ऐसे स्थानों पर जहां धूप लगती है, बैंच लगाए जाएंगे।

सड़कों की नए सिरे से होगी रिसरफेसिंग
प्रोजेक्ट के तहत शहर की चुनिंदा सड़कों की नए सिरे से रिसरफेसिंग की जाएगी। सड़कों पर उच्च घनत्व युक्त मेकाडेम तारकोल के साथ रिसरफेस करने की योजना है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें