फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के सवाल पर क्या बोले सांसद अनुराग

Wed, 22 Jun 2016 12:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
अनुराग ठाकुर
विज्ञापन
बीसीसीआई के अध्यक्ष एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि पार्टी जिसको चाहेगी, मुख्यमंत्री वही बनेगा। यह पार्टी पर निर्भर करता है कि सीएम किसको बनाना है। बैजनाथ के चढियार में एक कार्यक्रम के दौरान अनुराग ठाकुर का ठाकुरद्वारा में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विपिन विपिन सिंह परमार ने स्वागत किया।
विज्ञापन


इस दौरान पत्रकारों के सवालों पर अनुराग ने कहा कि उनकी व्यक्तिगत इच्छा है कि पालमपुर में क्रिकेट स्टेडियम बने लेकिन इसके लिए जगह उपलब्ध होनी चाहिए। पालमपुर में उन्होंने क्रिकेट स्टेडियम बनाने की कवायद शुरू की थी। लेकिन जमीन न मिलने पर यह कार्य लटक गया था।

उन्होंने कहा हि हिमाचल क्रिकेट संघ ने प्रदेश में कई स्टेडियम बनाए हैं। क्रिकेट स्टेडियमों के लिए जमीन मिल जाए तो बीसीसीआई सरकार से एक पैसा नहीं लेंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा क्रिकेट को कुचलने का प्रयास किया है। कांग्रेस ने कभी भी क्रिकेट के लिए सहयोग नहीं किया।
विज्ञापन


कांग्रेस ने जितना प्रताड़ित करने की कोशिश की हम उतना ही उभरे हैं। इस मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष विनय शर्मा, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता, हिमांशु मिश्रा, प्रदेश जनजाति मोर्चा के प्रवक्ता अमर सिंह जंगी, घनश्याम शर्मा, रवि धीमान, भाजपा नेता रॉकी, तनु भारती, जीवन राणा, राजीव राणा, सजंय जसरोटिया, संजय कपूर, मनवीर कटोच और चंद्रवीर पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें