पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आईएसबीटी, शोघी और सोलन के धर्मपुर में नाकाबंदी कर दिल्ली पुलिस टीम को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने इनके खिलाफ बीएनएस की धारा 140(3) के तहत अपहरण, 329(4) के तहत बिना अनुमति के किसी की संपत्ति में घुसने, 127(2) में किसी को अवैध रूप से हिरासत में लेने, धारा 190 में विधि विरुद्ध जमावड़े और धारा 305 में किसी आवासीय या अन्य परिसर से चोरी जैसे आरोप में केस दर्ज कर दिया। हालांकि, पुलिस ने जब जांच आगे बढ़ाई तो पता चला कि युकां कार्यकर्ताओं को ले जाने वाले ये लोग दिल्ली और हरियाणा टीम के पुलिस कर्मचारी हैं, जो दिल्ली में दर्ज एक केस में इन तीनों का पीछा करते हुए उन्हें पकड़ने के लिए आए थे। उधर, एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।