फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में शुरू होगी ये 20 नई योजनाएं, सीएम जयराम ने बजट में की घोषणा

Sat, 07 Mar 2020 11:24 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2020-21 का बजट पेश किया। 49,131 करोड़ रुपये के इस वार्षिक बजट में पिछले बजट से 10 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। बजट में 20 हजार नौकरियों का पिटारा खोलने के अलावा हिमाचल के हर वर्ग की नब्ज पकड़ने की कोशिश की है। इसमें किसानों, बागवानों, पशुपालकों, महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों आदि पर फोकस है। बजट में कई कर्मचारियों और कामगारों के मानदेय बढ़ाए हैं। विधायकों की निधि बढ़ाने सहित 25 नई योजनाओं की घोषणा की है।

विज्ञापन


 सीएम जयराम ठाकुर ने अपने कार्यकाल का यह तीसरा बजट पेश कर इसमें खर्चे घटाने और राजस्व प्राप्तियां बढ़ाने पर जोर है। निवेश को बढ़ाने के लिए भी इस बजट में हवाई, सड़क, रोप-वे आदि के निर्माण भी खास ध्यान है। 15वें वित्तायोग की सिफारिशों पर केंद्र से मिले करीब 11 हजार 431 करोड़ रुपये के राजस्व घाटा अनुदान ने अगले वित्त वर्ष के इस बजट को बनाने में खासी मदद की है। इससे इस बजट में राजस्व घाटा कम होने का अनुमान है। पिछले वित्तीय वर्ष में राजस्व घाटा 2 हजार 219 करोड़ रुपये था जो इस बार घटकर 684 करोड़ रुपये तक लुढ़क आया है, यह राहतप्रद है। 

बजट में की गई ये नई घोषणाएं

शिक्षा
स्वर्ण जयंती ज्ञानोदय क्लस्टर श्रेष्ठ विद्यालय योजना
स्वर्ण जयंती उत्कृष्ट विद्यालय योजना
9 महाविद्यालयों में उत्कृष्ट योजना के तहत जिम व अन्य सुविधाएं
स्वर्ण जयंती सुपर 100 

महिला एवं बाल विकास 
बाल पोषाहार टॉप अप योजना
स्वस्थ बचपन योजना
स्वर्ण जयंती पोषाहार योजना
वो दिन योजना

स्वास्थ्य
स्वस्थ और सशक्त किशोरित्व एवं मातृत्व योजना
मोबाइल हेल्थ सेंटर योजना
सम्मान योजना
 
विज्ञापन

कृषि-बागवानी
कृषि कोष
कृषि से संपन्नता योजना
कृषि उत्पाद संरक्षण योजना
मधु उत्पादन एवं प्रसंस्करण योजना
महक योजना

पशुपालन
हिम कुक्कुट पालन योजना
मोबाइल वेटनरी सेवा 

पंचायती राज
पर्वत धारा योजना
उन्नति योजना
पंचवटी योजना
 
उद्योग
हिमाचल प्रदेश निवेश प्रोत्साह अभिकरण
हिम स्टार्टअप योजना
पारंपरिक हथकरघा एवं हस्तशिल्प क्लस्टर प्रोत्साहन योजना

सुशासन
एस्पिरेशनल डेवलपमेंट ब्लाक प्रोग्राम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें