धर्मकोट के कुंभीवाला निवासी कौशल ने बताया कि गांव के समीप जमटूवा बीट जंगल में सुरंग बनी है। एक सप्ताह से ये युवक बाइकों पर पहुंच रहे थे। 20 फीट तक खुदाई कर दी है। जिसमें करीब छह आदमी आराम से बैठक सकते हैं। मौके पर देसी शराब की खाली बोतल भी मिली है। इस पर सेल इन चंडीगढ़ लिखा हुआ है। इस दौरान खुदाई के लिए कुछ पैने किए गए डंडे व कच्ची मिट्टी में कस्सी के भी निशान हैं। ग्रामीणों को आंशका है कि युवा नशेड़ियों ने छिपकर नशा करने, अवैध कच्ची शराब छिपाने या जंगली जानवरों को फंसाने के लिए सुरंग की खुदाई की है।
मामला संज्ञान में आया है। वन विभाग की टीम भेजी गई थी। हालांकि, जमटूवा बीट में छोटी सी सुरंग पहले भी खोदी गई थी। इस सुरंग के स्थल पर कुछ खुदाई की गई है। फिलहाल वहां पर चौकसी बढ़ा दी गई है। इसमें चिंता की कोई बात नहीं है। जिससे किसी जंगली जानवर को मारने या अवैध नशा तस्करी को कच्ची शराब छिपाने के उद्देश्यों से यदि सुरंग बनाई गई होगी तो खुदाई करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।- कुणाल अंग्रीश, डीएफओ