निलंबित शिक्षकों की अपील पर शिक्षा सचिव 31 मई को लेंगे फैसला
वहीं, निलंबित प्राथमिक शिक्षकों की अपील पर शिक्षा सचिव 31 मई को फैसला लेगें। यह जानकारी हाईकोर्ट में अतिरिक्त महाधिवक्ता की ओर से दी गई। कोर्ट के आदेशों के बाद निलंबित प्राथमिक शिक्षकों के मामले में 27 मई को शिक्षा सचिव कार्यालय में सुनवाई हुई। न्यायाधीश संदीप शर्मा की अदालत अब मामले की सुनवाई 2 जून को करेगी। अदालत ने शिक्षा विभाग को लंबित अपील को जल्द निर्धारित करने के निर्देश दिए थे कि प्रताड़ित शिक्षकों की बहाली में अनावश्यक देरी न की जाए। 31 मई से पहले इन शिक्षकों को बहाल किया जाए। शिक्षक बीते 26 अप्रैल से स्कूल शिक्षा निदेशालय के परिसर में धरने पर बैठे हैं। 26 अप्रैल को शिमला के चौड़ा मैदान में बिना अनुमति धरना देने और सरकार के खिलाफ गलत बयानबाजी करने के आरोप में शिक्षा विभाग की ओर से आठ प्राथमिक शिक्षकों को निलंबित किया गया है। निलंबन के आदेशों काे शिक्षकों ने याचिका के माध्यम से हाईकोर्ट में चुनौती दी है।