फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monsoon Loss HP: हिमाचल में भारी बरसात से 1981 करोड़ का नुकसान, केंद्रीय टीम को दी अंतरिम रिपोर्ट

Tue, 30 Aug 2022 08:30 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हिमाचल में इस मानसून सीजन के दौरान अभी तक हुए नुकसान का आकलन करने पहुंची केंद्र की एक उच्चस्तरीय अंतर मंत्रालय टीम ने मंगलवार को मुख्य सचिव आरडी धीमान और सभी संबंधित विभागों के उच्च अधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से बैठक कर चर्चा की। 
विज्ञापन
मानसून में हुए नुकसान को लेकर केंद्रीय टीम के साथ बैठक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश सरकार ने भारी बारिश से हुए 1981.86 करोड़ रुपये के नुकसान की अंतरिम रिपोर्ट केंद्रीय दल को सौंपी है। इसमें लोक निर्माण विभाग को 957.09 करोड़ और जल शक्ति विभाग को 725.07 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। अन्य विभागों और निजी संपत्ति की भी भारी क्षति हुई है। हिमाचल में इस मानसून सीजन के दौरान अभी तक हुए नुकसान का आकलन करने पहुंची केंद्र की एक उच्चस्तरीय अंतर मंत्रालय टीम ने मंगलवार को मुख्य सचिव आरडी धीमान और सभी संबंधित विभागों के उच्च अधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से बैठक कर चर्चा की। केंद्रीय टीम के साथ व्यापक चर्चा के बाद मुख्य सचिव आरडी धीमान ने सभी संबंधित विभागों के उच्च अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे बरसात के मौसम के अंत तक नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करवाएं और फील्ड के अधिकारियों को सक्रिय करें।

विज्ञापन


टीम की अगुवाई कर रहे गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव आपदा प्रबंधन सुनील कुमार बर्णवाल, अन्य सदस्य धर्मशाला से, अन्य सदस्य सुभाष कुमार और दीपशेखर सिंघल बिलासपुर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए। केंद्रीय टीम को बताया गया है कि प्रदेश में अभी तक इस मानसून सीजन के दौरान आपदा से कुल 278 लोगों की मौत हुई है, जबकि 522 लोग घायल हुए हैं। नौ लोग अभी भी लापता हैं। 169 मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जबकि 825 मकानों को आंशिक क्षति पहुंची है। 72 दुकानें और 887 गोशालाएं भी तबाह हुई हैं। इस दौरान 587 पशु भी मारे गए हैं। मुख्य सचिव ने कहा कि यह केवल अंतरिम रिपोर्ट है और आने वाले दिनों में इन आंकड़ों में काफी वृद्धि की संभावना है। इस रिपोर्ट में केंद्रीय दल के सुझाव भी शामिल किए जाएंगे। मुख्य सचिव आरडी धीमान ने कहा कि प्रदेश सरकार के विशेष आग्रह पर पहली बार केंद्रीय दल ने मानसून सीजन के दौरान ही 28 से 30 अगस्त तक राज्य का दौरा किया है। इससे वास्तविक स्थिति के आकलन में मदद मिल रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें