फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Vidhan Sabha Election: हिमाचल की जनता को 10 गारंटी देगी कांग्रेस

Tue, 30 Aug 2022 08:22 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का 10 सूत्रीय संकल्प पत्र जारी किया जाएगा। इसे कांग्रेस की 10 गारंटी का नाम दिया है। 
विज्ञापन
हिमाचल कांग्रेस के नए प्रभारी राजीव शुक्ला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज करने के लिए प्रदेश की जनता को बुधवार को कांग्रेस दस गारंटी देगी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पार्टी प्रभारी राजीव शुक्ला बुधवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में इस बाबत घोषणाएं करेंगे। विधानसभा चुनाव के प्रचार की तैयारियों पर भी बुधवार को मुख्यालय में मंथन होगा।

विज्ञापन


बीते दिनों कांग्रेस ने प्रदेश में सरकार बनते ही कर्मचारियों की पुरानी पेंशन दस दिनों के भीतर लागू करने, पांच लाख बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार की व्यवस्था करने, किसानों, बागवानों सहित सभी कारोबारियों के हितों की रक्षा के लिए दीर्घकालिक योजनाएं बनाने का एलान किया था।

इसके  अलावा घरेलू उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 300 यूनिट बिजली निशुल्क देने और 18 वर्ष से अधिक की महिलाओं को प्रतिमाह 1,500 रुपये देने की गारंटी दी है। इसी कड़ी में बुधवार को शिमला में कांग्रेस दस और गारंटी देने जा रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा है कि कांग्रेस सत्ता में आते ही अपने सभी चुनावी वायदों को पूरा करेगी।
विज्ञापन


अलका लांबा को बनाया मीडिया एवं प्रचार प्रभारी 
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया और प्रचार विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा ने राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा को प्रदेश के विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत मीडिया और प्रचार प्रभारी नियुक्त किया है। अलका लांबा को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में तैनाती दी गई है। विधानसभा चुनाव के दौरान मीडिया से जुड़े कार्यों को अलका लांबा देखेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें