थाना सदर के तहत एक अक्तूबर को नाबालिग बच्चियों से अश्लील हरकतें करने के आरोप में दर्ज मामले के आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से पुलिस ने आरोपी मोहम्मद जुलफान उर्फ सुक्की (23) को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। आरोपी 27 सितंबर को हुई इस घटना के बाद दर्ज किए गए मामले के रोज से ही फरार चल रहा था। सदर थाना पुलिस रिज के आसपास बच्चियों से की गई अश्लील हरकतों के बाद की सीसीटीवी फुटेज से इसकी पहचान कर सोमवार को उसके घर सहारनपुर मुहल्ला मजर हन कस्बा चित्रकना से पकड़ कर लाई थी।
इसे पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया था। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर आगामी छानबीन कर रही है। डीएसपी मुख्यालय जिला शिमला प्रमोद शुक्ला ने बताया कि आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। बच्चियों ने सीसीटीवी फुटेज में ही आरोपी को पहचान लिया था। आरोपी अपने पिता के साथ संजौली में सब्जी की दुकान चलाता है। 27 सितंबर को आरोपी ने दो बच्चियों को पकड़ने और उनके साथ अश्लील हरकतें की थीं। इस पर बच्चियों ने सारी बात अपने अभिभावकों को बताई। इस पर अभिभावकों की शिकायत पर थाना पुलिस ने सदर थाना में शिकायत दर्ज करवाई। प्रमोद शुक्ला ने बताया कि पुलिस आगामी छानबीन कर रही है।