फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से कसेगा शिमला पुलिस का शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध रूप से खड़े वाहनों को उठाने का अभियान आज से
विज्ञापन

शिमला पुलिस विशेष अभियान के तहत करेगी कार्यवाई, एक हफ्ते पहले दिया था अल्टीमेटम
ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को एसपी शिमला की अगुवाई में शुरू होगा अभियान
क्रेन से उठा कर नजदीकी पेड पार्किंग में खड़ी कर दी जाएगी गाड़ी, मोटा जुर्माना भी लगेगा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी शिमला में ट्रैफिक जाम की समस्या के समाधान के लिए शिमला पुलिस आज से विशेष अभियान शुरू करने जा रही है। एसपी शिमला सौम्या सांबशिवन की अगुवाई में चलाए जाने वाले इस अभियान के दौरान सड़क पर अवैध रूप से खड़े वाहनों को क्रेन की मदद से उठाया जाएगा। बाकायदा एक हफ्ते पहले ही इसे लेकर वाहन मालिकों को अल्टीमेटम दे दिया गया था और अवैध रूप से खड़े वाहनों पर बाकायदा वार्निंग स्लीप भी चिपकाई गई थी।
संजौली, ढली, छोटा शिमला, होटल हाली डे होम, विंटर फील्ड, ओल्ड बस स्टैंड, संकट मोचन और तारादेवी सहित शहर के अन्य क्षेत्रों में कई स्थानों पर गाड़ियां खड़ी करने के लिए पेड पार्किंग की सुविधा है बावजूद इसके लोग गाड़ियां सड़क किनारे खड़ी कर रहे हैं। अवैध रूप से खड़ी इन गाड़ियों के कारण ट्रैफिक जाम लग रहा है। विंटर टूरिस्ट सीजन के दौरान क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए लाखों की संख्या में सैलानी शिमला पहुंचेंगे। जिसे देखते हुए शिमला पुलिस का विशेष अभियान शुरू होगा। पुलिस ने सड़क पर गाड़ियां पार्क करने वालों को एक हफ्ते का अल्टीमेटम दिया था। सड़क पर खड़े वाहनों को क्रेन से उठा कर नजदीकी पेड पार्किंग में खड़ा कर दिया जाएगा। गाड़ी को क्रेन से उठाने का खर्चा, पार्किंग फीस और जुर्माना वाहन मालिक से वसूला जाएगा।
विज्ञापन


नहीं बख्शे जाएंगे मनमानी करने वाले : एसपी
शहर में ट्रैफिक जाम को लेकर अब लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। मनमानी करने वालों को बिल्कुल नहीं बख्शा जाएगा। स्पेशल ड्राइव के तहत रोड साइड पर खड़ी गाड़ियों को क्रेन से उठाया जाएगा। क्रेन से उठाने का खर्चा, पार्किंग फीस और फाइन गाड़ी के मालिक से वसूला जाएगा। हमारा मकसद गाड़ियों को सड़क पर खड़े करने की जगह पार्किंग में खड़े करने की प्रवृति को बढ़ावा देना है।
- सौम्या सांबशिवन
पुलिस अधीक्षक, शिमला।

स्कूलों के बाहर पेरेंट्स की गाड़ियों के होंगे चालान
सर्कुलर रोड सहित शहर की अन्य सड़कों पर स्थित स्कूलों के बाहर खड़े होने वाले अभिभावकों के वाहनों के भी आज से चालान होंगे। बच्चों को स्कूल छोड़ने और वापिस लाने के लिए अभिभावक अपनी गाड़ियां लेकर आते हैं और स्कूल के बाहर मेन रोड पर खड़ी कर देते हैं। सड़क तंग होने के कारण जाम लग जाता है। पुलिस अधीक्षक सौम्या सांबशिवन ने बताया कि ऐसे सभी वाहनों के चालान किए जाएंगे।

प्राइवेट बस आपरेटरों पर भी आज से शिकंजा
शहर की सड़कों पर मनमानी करने वाले प्राइवेट बस आपरेटरों, बस ड्राइवरों पर भी शिमला पुलिस शिकंजा कसने जा रही है। पुलिस का तर्क है कि प्राइवेट बसें सवारियां उठाने के लिए बिना स्टॉपेज के रोकी जा रही हैं, बसों के रुकने पर पीछे वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। एसपी शिमला सौम्या सांबशिवन ने बताया कि ट्रैफिक अवरुद्ध करने वाले बस आपरेटरों के खिलाफ अब कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


6 बाइक राइडर भी उतारे शहर की सड़कों पर
शिमला पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए शहर में 6 पुलिस बाइक राइडरों को भी सड़कों पर उतारा है। यह बाइक राइडर शहर की सड़कों पर पूरे दिन गश्त करते हैं और ट्रैफिक व्यवस्था में अवरोध पैदा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें