बिलासपुर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में पांच दिसंबर से आयुष ब्लॉक में 19 ओपीडी शुरू की जा रही हैं। इनमें जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, स्त्री विशेषज्ञ, बाल रोग, ऑर्थो, ईएनटी, स्किन, नवजात शिशु ओपीडी, बाल चिकित्सा सर्जरी विशेषज्ञ, नेत्र विशेषज्ञ, प्लास्टिक सर्जरी, न्यूरोलॉजी, सीटीवीएस, शल्य चिकित्सा, नेफरोलॉजी, किडनी विशेषज्ञ, एंडोक्रिनोलॉजी, क्लीनिकल लैबोरेटरी और रेडियो थेरेपी शामिल है।
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला मुख्यालय के कोठीपुरा में बहुप्रतीक्षित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में 5 दिसंबर से आयुष ब्लॉक में ओपीडी शुरू होने जा रही है। इसका शुभारंभ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडवीय करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा विशेष तौर पर मौजूद रहेंगे।पांच दिसंबर से आयुष ब्लॉक में 19 ओपीडी शुरू की जा रही हैं। इनमें जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, स्त्री विशेषज्ञ, बाल रोग, ऑर्थो, ईएनटी, स्किन, नवजात शिशु ओपीडी, बाल चिकित्सा सर्जरी विशेषज्ञ, नेत्र विशेषज्ञ, प्लास्टिक सर्जरी, न्यूरोलॉजी, सीटीवीएस, शल्य चिकित्सा, नेफरोलॉजी, किडनी विशेषज्ञ, एंडोक्रिनोलॉजी, क्लीनिकल लैबोरेटरी और रेडियो थेरेपी शामिल है।
विज्ञापन
बताते चलें कि एम्स में ओपीडी ब्लाक की एंट्री पर पंजीकरण के लिए आठ काउंटर बनाए गए हैं। ताकि एक साथ आठ लोगों का पंजीकरण किया जा सके। वहीं फोन पर पंजीकरण की भी सुविधा दी जाएगी। चिकित्सक से मुलाकात का समय मिलने के बाद ही मरीज एम्स पहुंचेगा। इन ओपीडी में हर दिन 350 मरीजों की जांच की जाएगी। हालांकि कुछ ओपीडी में दिन में दो अलग-अलग विशेषज्ञ बैठेंगे। जिनके बैठने का समय 9 से 1 और 2 से चार बजे का होगा। इन ओपीडी में 79 फैकल्टी स्टाफ, 55 नर्सिगिं ऑफिसर सेवाएं देंगे।
इस दिन बैठेंगे यह विशेषज्ञ
क्लीनिकल लैबोरटरी, जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, बाल रोग, स्त्री विशेषज्ञ, ऑर्थो, नेत्र विशेषज्ञ, ईएनटी, स्किन की ओपीडी सोमवार से शनिवार तक चलेगी। इसके अलावा बाल चिकित्सा सर्जरी ओपीडी, एंडोक्रिनोलॉजी, नवजात शिशु, रेडियो थेरेपी, प्लास्टिक सर्जरी, शल्य चिकित्सा की ओपीडी सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को होगी। न्यूरोलॉजी, फिजीयोथेरेपी ओपीडी मंगलवार, वीरवार और शनिवार को होगी। सीटीवीएस, नेफरोलॉजी ओपीडी मंगलवार और वीरवार को होगी।
विज्ञापन
एम्स बिलासपुर में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियां चल रही हैं। जनता के लिए भी कार्यक्रम है। अभी कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जा रही है। अभी तक अधिकारिक तौर पर कोई घोषणा नहीं हुई है। जिला प्रशासन व एम्स बिलासपुर व जिला प्रशासन मिलकर कार्यक्रम की योजना तैयार कर रहे हैं। तैयारियों को लेकर एम्स प्रबंधन के साथ मंगलवार को एम्स में बैठक भी की गई।