फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीसीए स्टेडियम: धर्मशाला में 26 फरवरी को खेला जाएगा 18वां अंतरराष्ट्रीय मैच

Fri, 18 Feb 2022 12:39 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

एचपीसीए सचिव सुमित कुमार ने बताया कि धर्मशाला में अब तक टी-20, वनडे और टेस्ट मैच को मिलाकर 17 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं। इनमें भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच एक टेस्ट मैच भी शामिल है। 2010 से 2013 तक आईपीलए के नौ मैच भी खेले जा चुके हैं।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 26 फरवरी को 18वां और 27 फरवरी को 19वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेला जाएगा। वर्ष 2003 में रणजी मैच शुरू होने के बाद करीब दस साल बाद धर्मशाला को 2013 में अंतरराष्ट्रीय मैच की मेजबानी का मौका मिला था। अब तक धर्मशाला में 17 अंतरराष्ट्रीय मैच हो चुके हैं। अब तक खेले गए 17 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 12 टी-20, चार एक दिवसीय और एक टेस्ट मैच शामिल है।

विज्ञापन


धर्मशाला में भारतीय टीम ने चार एक दिवसीय, तीन टी-20 मैच और एक टेस्ट मैच खेला है। इनमें दो टी-20 मैच बारिश के कारण धुल गए थे। नौ टी-20 मैच अन्य देशों के बीच खेले गए हैं। एचपीसीए सचिव सुमित कुमार ने बताया कि धर्मशाला में अब तक टी-20, वनडे और टेस्ट मैच को मिलाकर 17 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं। इनमें भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच एक टेस्ट मैच भी शामिल है। 2010 से 2013 तक आईपीलए के नौ मैच भी खेले जा चुके हैं।
विज्ञापन


धर्मशाला स्टेडियम में कब कौन मैच हुआ
 टेस्ट मैच                    टीमें
25 मार्च 2017        भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया

एक दिवसीय मैच
1. 27 जनवरी 2013        भारत बनाम इंग्लैंड
2. 17 अक्तूबर 2014       भारत बनाम वेस्टइंडीज
3. 16 अक्तूबर 2016       भारत बनाम न्यूजीलैंड
4. 10 दिसंबर  2017        भारत बनाम श्रीलंका

टी-20 मैच
1 2 अक्तूबर 2015     भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
2 9 मार्च 2016          बंगलादेश बनाम नीदरलैंड (टी-20 विश्व कप)
3 9 मार्च 2016          आयरलैंड बनाम ओमान  (टी-20 विश्व कप)
4 11 मार्च 2016        बंगलादेश बनाम आयरलैंड (टी-20 विश्व कप)
5 11 मार्च 2016       नीदरलैंड बनाम ओमान  (टी-20 विश्व कप)
6 13 मार्च 2016        बंगलादेश बनाम ओमान (टी-20 विश्व कप)
7  13 मार्च 2016       आयरलैंड बनाम नीदरलैंड (टी-20 विश्व कप)
8 18 मार्च 2016         आस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड (टी-20 विश्व कप)
9 15 सितंबर 2019     भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका  (मैच रद्द)
10 12 मार्च 2020      भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका  (मैच रद्द)

महिला (टी-20 विश्व कप) के मैच
1. 22 मार्च 2016      भारत बनाम इंग्लैंड
2. 24 मार्च 2016     इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें