फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: जिले की 150 पंचायतों में आज 1.82 लाख मतदाता डालेंगे वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
812 पोलिंग बूथों पर 4872 कर्मचारी संभालेंगे चुनावी जिम्मा, सुबह सात बजे से शुरू होगी वोटिंग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

शिमला। पंचायत चुनाव के दूसरे चरण को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले में वीरवार को होने वाले मतदान में 1 लाख 82 हजार 630 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए जिले भर में 812 पोलिंग बूथ बनाए हैं, जहां सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा। जिला पंचायत अधिकारी शिमला विनय कुमार ने यह जानकारी दी है।


पंचायतीराज चुनाव के दूसरे चरण में 150 पंचायतों में प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्य पदों के लिए मतदान होगा। इसके अलावा पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के लिए भी लोग मतदान करेंगे। पहले चरण में मतदान के प्रति लोगों ने उत्साह दिखाया था और बंपर वोटिंग हुई थी। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह का माहौल बना हुआ है। कई पंचायतों में मुकाबला बेहद रोचक माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए प्रशासन की ओर से 4872 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी, सुरक्षा कर्मी और अन्य सहायक कर्मचारी शामिल हैं। बुधवार को सभी पोलिंग पार्टियों को मतदान सामग्री के साथ संबंधित बूथों पर भेज दिया गया, ताकि वह वीरवार सुबह समय पर पहुंचकर मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से शुरू कर सकें। प्रशासन की ओर से मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सेक्टर अधिकारियों की भी नियुक्ति की है। इसके अलावा सभी मतदान केंद्रों पर पेयजल, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। बुजुर्गों और दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष सहायता भी उपलब्ध रहेगी। दूसरे चरण के चुनाव में 93,123 पुरुष और 89,507 महिला मतदाता अपने वोट डालेंगे। तीसरे चरण का चुनाव 30 मई को होगा, जबकि 31 मई को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के परिणाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें