फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: प्रदर्शनी में क्रोशिया उत्पाद के कायल हुए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

शिमला। गेयटी थियेटर के टेवरन हॉल में बुधवार को संभाला मिक्स मीडिया समूह की कला प्रदर्शनी शुरू हुई। इसमें क्रोशिया उत्पाद और सजावटी हस्तनिर्मित वस्तुएं लोगों के आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी हुई हैं। 31 मई तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में युवा कलाकारों की प्रतिभा का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। इसमें छह कलाकारों की करीब 70 कलाकृतियां प्रदर्शित की गई हैं। इसमें आकर्षक एक्सेसरीज, पेंटिंग और प्राकृतिक ऑर्गेनिक उत्पाद भी लोगों के लिए उपलब्ध हैं। प्रदर्शनी में प्रदर्शित चित्रों को वॉटर कलर, एक्रेलिक, स्केचिंग और विभिन्न मिक्स मीडिया तकनीकों से तैयार किया गया है, जिसमें आधुनिक कला, हिमाचली संस्कृति, प्रकृति और भावनाओं को खूबसूरती से उकेरा गया है। प्रदर्शनी के पहले दिन लोगों की भीड़ देखने को मिली। इस दौरान क्रोशिया उत्पाद और पेंटिंग की मुख्य रूप से बिक्री हुई। प्रदर्शनी में यश ठाकुर, लिथेश कुमार, विकास खाम, जसवंत नेगी, अक्षिता औष्टा और मोनिका ठाकुर ने अपनी विशेष कलाकृतियों का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें