182 बच्चों ने दी नेशनल ओलंपियाड की परीक्षा
- फोटो : संवाद
अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड का शिमला, नाहन, धर्मशाला, कुल्लू, चंबा और मंडी में आयोजन किया गया। इसमें 182 बच्चों ने अलग-अलग विषय में परीक्षा दी। कुछ बच्चों ने एक साथ तीन से चार विषयों के पेपर भी दिए। हर विषय में एक घंटे की परीक्षा थी। इसमें 40 और 50 सवालों के जवाब देने थे। ओलंपियाड में तीसरी, पांचवीं, आठवीं और 11वीं कक्षा के बच्चों ने परीक्षा दी। गुरुवार 30 जनवरी को भी परीक्षा का आयोजन होगा।
शिमला के डीएवी स्कूल न्यू शिमला के आरव कुठियाला, डीएवी स्कूल न्यू शिमला के चिराग नेगी, सेंट एडवर्ड स्कूल के ईशान आजाद, माउंट शिवालिक पब्लिक स्कूल की रिधिमा, लोरेटों कान्वेंट स्कूल की रिधान्या शर्मा और दयानंद पब्लिक स्कूल की यशांशी शर्मा समेत अन्य ने परीक्षा दी। नाहन में एसवीएन स्कूल में मंगलवार और बुधवार को 69 और अरिहंत स्कूल में 66 बच्चों ने परीक्षा दी गई। इसके अलावा नेशनल ओलंपियाड में कांगड़ा जिले में 6, मंडी में 16, चंबा में 3, कुल्लू में 2 और हमीरपुर जिले के केंद्र में 1 बच्चे ने भाग लिया।
बच्चे बोले-अखबार से बढ़ता है ज्ञान
भट्ठाकुफ के तीसरी में पढ़ने वाले वरुण वर्मा ने कहा कि वह सात साल की उम्र से अखबार पढ़ रहा हूं। इससे सामान्य ज्ञान बढ़ा है। डीएवी न्यू शिमला के 8वीं के सार्थक ने कहा कि पांच साल से हर दिन 15 से 20 मिनट अखबार पढ़ता हूं।
क्या बोले अभिभावक
बच्चों केअभिभावक गरिमा, दीक्षा और वरुण ने कहा कि यह एक ऐसा मंच है जो छात्रों को प्रतिस्पर्धा का अनुभव और भविष्य की तैयारियों में मदद करता है। परीक्षा से छात्रों को एक्सपोजर मिलेगा।