फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी शिफ्ट किए तो दूसरे वार्डों में ठप हो गई सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। शहर के चार वार्डों में अचानक आउटसोर्सिंग खत्म कर नगर निगम ने मंगलवार को यहां कूड़ा उठाने के लिए कुछ सैहबकर्मी तो भेजे लेकिन इससे दूसरे वार्डों में व्यवस्था डगमगा गई। मंगलवार को कनलोग, पंथाघाटी, कसुम्पटी, नाभा, फागली, भट्ठाकुफर, समरहिल और मल्याणा वार्ड के कई इलाकों से कूड़ा नहीं उठा। उधर, नाभा, फागली और डाबरी लाइन एरिया में करीब एक हफ्ते से कर्मचारी नहीं आ रहे। पार्षद सिमी नंदा ने कहा कि इन इलाकों में कूड़ा उठना बंद हो गया है। लोग परेशान हैं। इस बारे में कुछ लोगों ने बाकायदा निगम कंट्रोल रूम में भी शिकायत दी है। लेकिन कर्मचारियों की कमी के चलते फिलहाल निगम यहां कर्मचारी नहीं भेज पाया है। उधर, बालूगंज, टुटू, मज्याठ और कच्चीघाटी के कई इलाकों से भी मंगलवार को कूड़ा नहीं उठा। निगम ने फिलहाल यहां कुछ कर्मचारी तो लगा दिए हैं, लेकिन दूसरे वार्डों में जिन इलाकों में यह अब तक कूड़ा उठा रहे थे, वहां काम ठप हो गया है। देखना है आने वाले दिनों में निगम कैसे व्यवस्था सुधारता है।

व्यवस्था सुधारने को चाहिए 45 से ज्यादा कर्मी
आउटसोर्स किए इन चार वार्डों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए निगम को करीब 45 कर्मचारी चाहिए। लेकिन इतने कर्मचारी एमसी के पास है नहीं। कुछ कर्मचारी पहले ही इन वार्डों में काम कर रहे थे उन्हें आउटसोर्सिंग के दौरान दूसरे वार्डों में भेज दिया। लेकिन इनमें से आधे लोग काम ही छोड़ गए। वर्तमान में 20 के आसपास ही कर्मचारी उपलब्ध हैं। हालांकि निगम ने काम छोड़ चुके कर्मचारियों को दोबारा काम पर बुलाया है। ठेकेदार के जो कर्मचारी सैहब के अधीन काम करना चाहते हैं, उन्हें भी नौकरी का ऑफर दिया जा रहा है।
विज्ञापन


1916 हेल्पलाइन नंबर पर करें शिकायत
यदि आपके आसपास भी कूड़ा नहीं उठ रहा है तो आप नगर निगम की हेल्पलाइन सेवा 1916 पर शिकायत कर सकते हैं। निगम तुरंत यहां कर्मचारी का प्रबंध करेगा। निगम की स्वास्थ्य शाखा के अधिकारी खुद फोन नहीं उठाते। ऐसे में अब जनता के लिए शिकायत का यही एक माध्यम रह गया है।
विज्ञापन


तैनात कर रहे हैं कर्मचारी: मेयर
आउटसोर्स किए वार्डों में कर्मचारी तैनात किए जा रहे हैं। वैकल्पिक व्यवस्था कर रहे हैं। यदि कर्मचारी कम पड़े तो नई भर्तियां करेंगे। नगर निगम आयुक्त और स्वास्थ्य शाखा के अधिकारियों से भी इस बारे में रिपोर्ट ली जा रही है।
-कुसुम सदरेट, मेयर नगर निगम शिमला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें