फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में 1800 एसएमसी शिक्षकों को नहीं मिली एक्सटेंशन

Fri, 15 Feb 2019 11:23 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के शीतकालीन स्कूलों में तैनात करीब 1800 पीरियड बेसिस एसएमसी शिक्षकों को सरकार ने स्कूल खुलने के बाद भी एक्सटेंशन नहीं दी है। स्कूल खुलने के दो दिन बाद भी शिक्षकों का सरकार ने शैक्षणिक सत्र 2019-20 के लिए एक साल का कांट्रेक्ट रिन्यू नहीं किया है।
विज्ञापन


एक्सटेंशन नहीं मिलने के चलते शीतकालीन छुट्टियों वाले स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित हो रही है।  शीतकालीन छुट्टियों वाले स्कूलों में पढ़ाने वाले एसएमसी शिक्षकों का 31 दिसंबर 2018 को एक साल का कांट्रेक्ट समाप्त हुआ है।

 
विज्ञापन

2600 एसएमसी शिक्षक तैनात

प्रदेश में करीब 2600 एसएमसी शिक्षक तैनात हैं। दूरदराज के स्कूलों में इन शिक्षकों को नियुक्तियां दी गई हैं। जिन स्कूलों में नियमित शिक्षक जाने से गुरेज करते हैं, वहां एसएमसी शिक्षकों के सहारे ही बच्चों को पढ़ाया जा रहा है।

इन शिक्षकों के साथ शिक्षा निदेशालय हर साल कांट्रेक्ट रिन्यू करता है। शीतकालीन स्कूलों में नियुक्त पहली से आठवीं कक्षा तक पढ़ाने वाले 1800 शिक्षकों का कांट्रेक्ट 31 दिसंबर को समाप्त हो गया है।

जबकि ग्रीष्मकालीन स्कूलों में आठवीं तक पढ़ाने वाले और पूरे प्रदेश में नवीं से जमा दो कक्षा तक पढ़ाने वाले 800 एसएमसी शिक्षकों का कांट्रेक्ट 31 मार्च 2019 को समाप्त होगा।

उधर, एसएमसी शिक्षक संघ के अध्यक्ष मनोज रौंगटा ने कहा है कि इस मामले को लेकर जल्द ही मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज से मुलाकात की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें