एम्स का भूमि पूजन कर भाजपा ने अपने ही प्रधानमंत्री की प्रतिष्ठा दांव लगा दी। जब प्रधानमंत्री ने एम्स का शिलान्यास किया था तो फिर केंद्रीय मंत्री और सीएम को क्या नौबत आ गई कि फिर से भूमि पूजन करना पड़ा। यह एम्स पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन के समय प्रदेश को दिया गया था।
उन्होंने केंद्रीय मंत्री नड्डा पर भी हमला बोला। कहा कि नड्डा को विश्वविद्यालय के समय से जानते हैं। नड्डा विश्वविद्यालय के समय से ही झूठ बोलने में माहिर थे, जो आज भी हैं। उन्होंने कहा कि सांसद बताएं कि आज तक उन्होंने हमीरपुर के लिए क्या किया?
पत्रकारों को संबोधित करते वक्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर की जुबान फिसली और उन्होंने कह दिया कि केंद्र में इस बार राहुल गांधी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनेगी। हालांकि, उन्हें तुरंत अपनी गलती का अहसास हुआ तो बोले - राहुल गांधी के नेतृत्व में यूपीए की सरकार बनेगी।