फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 हजार बिजली कर्मियों को वेतन वृद्घि का तोहफा

Fri, 26 Sep 2014 10:29 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में बिजली बोर्ड के कर्मचारियों का वेतन बढ़ेगा। पंजाब की तर्ज पर बिजली कर्मचारियों को संशोधित ग्रेडपे देने को सर्विस कमेटी की बैठक में हरी झंडी दे दी है।
विज्ञापन


अक्तूबर, 2012 से इसका लाभ मिलेगा। इससे कर्मचारियों के वेतन में 400 रुपये से 1800 रुपये तक मासिक बढ़ोतरी होगी। बिजली बोर्ड के पेंशनरों को भी इसका फायदा मिलेगा।

द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के 21 हजार कर्मचारियों और लगभग 18 हजार पेंशनरों को संशोधित ग्रेड पे का फायदा होगा।

इससे बिजली बोर्ड पर करीब 20 करोड़ सालाना वित्तीय बोझ पड़ेगा। पिछले दो साल से प्रदेश के बिजली कर्मचारी पंजाब की तर्ज पर संशोधित ग्रेड पे की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड के प्रबंध निदेशक पीसी नेगी सर्विस कमेटी ने बोर्ड के कर्मचारियों और पेंशनरों को संशोधित ग्रेड पे देने पर सहमति जता दी है।

निदेशक मंडल की मुहर लगने के बाद उन्हें संशोधित ग्रेड पे दे दी जाएगी। अक्तूबर 2012 से ये देय होगा। एरियर कैसे दिया जाए, इसका फार्मूला बाद में तय किया जाएगा।

दो माह पहले सर्विस कमेटी ने बोर्ड की माली हालत के मद्देनजर इस मामले को वापस कर दिया था। कर्मचारियों की मांग पर वीरवार को प्रधान सचिव वित्त की अध्यक्षता में फिर हुई बिजली बोर्ड सर्विस कमेटी की बैठक में कर्मचारियों को पंजाब की तर्ज पर संशोधित ग्रेडपे देने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


हालांकि, अभी राज्य विद्युत बोर्ड निदेशक मंडल की इस फैसले पर मुहर लगना बाकी है, लेकिन इसे महज औपचारिकता माना जा रहा है।

बिजली बोर्ड इंपलाइज यूनियन के महासचिव हीरालाल वर्मा का कहना है कि यह बिजली कर्मियों की बड़ी जीत है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें