फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: मुख्यमंत्री सुक्खू से 18 परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने की भेंट, प्रशिक्षण के अनुभव किए साझा

Thu, 08 Aug 2024 09:34 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

वीरवार को शिमला में हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवाएं (एचएएस) के 18 परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट की। इस दौरान उन्होंने अपने अनुभव साझा किए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से 18 परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने की भेंट - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से वीरवार को शिमला में हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवाएं (एचएएस) के 18 परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने भेंट की। एचएएस अधिकारियों ने प्रशिक्षण के अनुभव मुख्यमंत्री के साथ साझा किए और मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि प्रदेश के लोगों की आशाओं और आकांक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश के लोगों के कल्याण के लिए समर्पण भाव से कार्य करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि लोगों के कल्याण के लिए प्रदेश सरकार की ओर से शुरू की गई कल्याणकारी नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। सुक्खू ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक वर्ग को लाभान्वित करने के लिए राज्य सरकार ने नीतियों में सकारात्मक बदलाव किए हैं। उन्होंने अधिकारियों को जमीनी स्तर पर इन सकारात्मक बदलावों का क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए कहा। उन्होंने अधिकारियों को समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए सेवा भाव से कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर और निदेशक सूचना एवं जन संपर्क राजीव कुमार उपस्थित रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें