फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंप्यूटर शिक्षक भर्ती को लेकर अब ये कदम उठा सकती है सरकार

Sun, 17 Sep 2017 12:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
कंप्यूटर शिक्षकों की भर्ती पर प्रशासनिक ट्रिब्यूनल की ओर से लगाई गई रोक के खिलाफ हिमाचल सरकार हाईकोर्ट जा सकती है। ट्रिब्यूनल का फैसला आने के बाद अफसरशाही कानून विशेषज्ञों से राय मशविरा कर रही है।
विज्ञापन


शनिवार को सचिवालय से लेकर निदेशालय तक इस मामले को लेकर बैठकों के कई दौर चले। उधर, शिक्षा निदेशालय ने ट्रिब्यूनल के आदेश आने के बाद पीजीटी आईपी की भर्ती के लिए जारी पंजीकरण और इंटरव्यू की प्रक्रिया को बंद कर दिया है।

शनिवार को भर्ती पर रोक से अंजान सैकड़ों आवेदक इंटरव्यू देने उच्च शिक्षा निदेशालय पहुंचे। निदेशालय पहुंचकर पंजीकरण और इंटरव्यू नहीं होने की सूचना मिलने के बाद आवेदक निराश होकर दोपहर तक परिसर में बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंटरव्यू देने पहुंच गए भर्ती पर रोक से अंजान सैकड़ों आवेदक

प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों से इंटरव्यू देने के लिए पहुंचे आवेदक ट्रिब्यूनल में केस करने वालों को कोसते नजर आए। चंबा से आई सुनीता कुमारी, भावना, मंडी से आई पवना देवी और निर्मला चौहान ने कहा हम बीते चार दिनों से शिमला में आए हुए हैं।

करीब दस साल से सरकारी स्कूलों में सेवाएं देने के अब विभाग में शामिल होने का मौका मिला था, लेकिन कुछ लोगों के कारण यह अवसर भी छूट गया। उधर, भर्ती पर रोक लगने से शिक्षा निदेशालय के अधिकारी भी निराश नजर आए।

आवेदकों की निदेशालय में जुटी भीड़ को अफसर अपने कार्यालयों से बाहर निकल कर शांत करते भी दिखे। दोपहर एक बजे तक भी जब आवेदक निदेशालय से नहीं गए तो निदेशक को भर्ती पर रोक लगने का नोटिस चस्पां करवाना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें