महिला उम्मीदवारों में रंजना पटियाल, रितु सिंह, शिवानी शर्मा और सुचित्रा ठाकुर पहली बार काउंसिल के सदस्य के तौर पर नियुक्त हुई हैं। काउंसिल के चुनाव में पड़े वोटो की गिनती 23 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चली। वोटों की गिनती, बार काउंसिल में प्रेफ्रेंशियल आधार पर की जाती है। जो उम्मीदवार 352 वोट हासिल करेगा वो चुनाव जीतता है। काउंसिल के लिए पूरे प्रदेश भर में 18 सीटों के लिए 20 अप्रैल को चुनाव हुए थे। 14 सीटें पुरुषों के लिए और 4 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। चुनाव 8 साल बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बाद हुए। 45 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। काउंसिल के चुनाव में मतदान के लिए हाईकोर्ट समेत प्रदेशभर के न्यायिक परिसरों में 50 पोलिंग बूथ बनाए गए थे।