साल 2016-17 में 23.8 फीसदी बच्चे ए ग्रेड, 20.2 फीसदी बच्चे बी ग्रेड, 22.0 फीसदी बच्चे सी ग्रेड और 18.6 फीसदी बच्चे डी ग्रेड में पास हुए थे। सर्व शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक आशीष कोहली ने बताया है कि परीक्षा परिणाम बेहतर करने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।
समर्थ असेसमेंट डेशबोर्ड के मुताबिक लाहौल स्पीति और हमीरपुर जिला के पहली से आठवीं कक्षा के परिणाम बेहतर रहे हैं जबकि सिरमौर जिला के परिणामों में अधिक गिरावट आई है।
लाहौल में 61 फीसदी, हमीरपुर में 56.6, कांगड़ा में 51.9, बिलासपुर में 51.5, मंडी में 50.5, सोलन में 48.8, किन्नौर में 48.7, शिमला में 47.7, ऊना में 47.4, कुल्लू में 41.8, चंबा में 34.8 और सिरमौर 31.9 फीसदी बच्चे ए और बी ग्रेड से पास हुए हैं।
अंग्रेजी विषय में प्रदेश के 34 फीसदी बच्चों ने ए और बी ग्रेड लिया है। पर्यावरण विज्ञान में 57.1, हिंदी में 54.4, गणित में 42.7, विज्ञान में 39.1 और सामाजिक अध्ययन में 33.4 फीसदी बच्चों ने ए और बी ग्रेड लिया है।