फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ऑपरेटरों की हड़ताल से संकट में सेब बागवान

Thu, 19 Jul 2018 11:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक ऑपरेटरों की शुक्रवार से प्रस्तावित राष्ट्र स्तरीय हड़ताल के कारण सेब कारोबार प्रभावित होने का खतरा पैदा हो गया है। हड़ताल के चलते सेब तुड़ान को लेकर बागवान भी असमंजस में है। अगर सेब तोड़ कर मंडियों तक भेज देते हैं और कारोबारी सेब नहीं खरीदते तो करोड़ों का नुकसान हो जाएगा।

विज्ञापन

कोटखाई के प्रगतिशील बागवान सुनील शर्मा, राजेंद्र चौहान, हरीश शर्मा, रामपुर के बागवान रामानंद मेहता, ननखड़ी के इंद्र दास और देलठ के प्रकाश राणा ने कहा कि हड़ताल के कारण मंडियों में सेब भेजने को लेकर असमंजस की स्थिति है। माल भेजने के बाद अगर बिका नहीं तो फसल खराब हो जाएगी। ट्रक ऑपरेटरों की हड़ताल अगर लंबी चली तो ज्यादा दिन तैयार फसल को रोक कर भी नहीं रख सकते। ऐसे में भारी घाटा उठाना पड़ेगा। ट्रक ऑपरेटर 20 जुलाई से चक्का जाम करने पर अड़े हुए हैं।
प्रदेश के ट्रक आपरेटरों ने भी 20 जुलाई के बाद ट्रक न चलाने का फैसला लिया है हालांकि सेब, सब्जी, दूध सहित अन्य अनिवार्य सेवाओं से संबंधित गाड़ियों को न रोकने का भी विश्वास दिलाया है। ऑल हिमाचल ट्रक ऑपरेटर फेडरेशन के अध्यक्ष नरेश गुप्ता ने कहा कि हड़ताल के दौरान हम अपनी गाड़ियां नहीं चलाएंगे लेकिन अनिवार्य सेवाओं से संबंधित गाड़ियों को रोका भी नहीं जाएगा। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस की ओर से चक्का जाम का ऐलान किया है।
विज्ञापन

भट्ठाकुफर फल मंडी आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीश ठाकुर का कहना है कि ट्रक आपरेटरों की हड़ताल के कारण मंडी में पूरी तरह असमंजस की स्थिति है। बागवान हमें पूछ रहे हैं कि माल भेजे या नहीं। लदानी माल उठाने को लेकर चिंता में है। गाड़ी लोड करने के बाद अगर रवाना नहीं हो सकती तो नुकसान होगा। कलकत्ता से भट्ठाकुफर फल मंडी पहुंचे सेब खरीददार एसके जाकिर का कहना है कि व्यापारी डर में है, एक ट्रक 10 से 12 लाख में तैयार होती है। ट्रक मंडी में पहुंचने से पहले रोक दिया जाता है या गाड़ी को कोई नुकसान पहुंचता है तो बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। टाइडमैन और नाशपाती जल्दी खराब हो जाता है इसलिए इसकी खरीद में कोई रिस्क नही उठाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें