फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के बजट को लेकर जनता और पार्षदों से मांगें सुझाव

विज्ञापन
विज्ञापन
कैसा हो इस बार बजट, आप भी दीजिए सुझाव
विज्ञापन

नगर निगम के बजट को लेकर जनता और पार्षदों से मांगे सुझाव
17 फरवरी तक सुझाव दे सकेंगे लोग, बजट में होंगे शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर में क्या नई योजनाएं और सुविधाएं शुरू की जा सकती हैं, इसे लेकर अब शहरवासी भी अपने सुझाव दे सकते हैं। आगामी वित्त वर्ष 2018-19 के लिए तैयार किए जा रहे बजट को लेकर नगर निगम ने लोगों से सुझाव मांगें हैं।
लोग 17 फरवरी तक नगर निगम की वेबसाइट पर जाकर अपने सुझाव दे सकते हैं। इसके अलावा ई मेल के जरिये भी अपने सुझाव निगम को भेज सकते हैं। निगम इन सुझावों को अपने बजट में शामिल करेगा। भाजपा शासित नगर निगम का यह पहला बजट होने वाला है। ऐसे में शहरवासियों को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं देने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि, आने वाले समय में ही पता चल पाएगा कि निगम बजट में दिखाए सपनों को कितना पूरा कर पाता है। नगर निगम इसी माह के अंत तक अपना वार्षिक बजट पेश करने जा रहा है। इसमें विभिन्न विभागों से सुझाव लिए जा रहे हैं कि कैसे निगम की आय बढ़ाकर शहर में नई योजनाएं चलाई जा सकती हैं। मेयर कुसुम सदरेट का कहना है कि शहरवासी भी बजट को लेकर अपने सुझाव दे सकते हैं।
विज्ञापन

---
पार्षद भी देंगे अपने वार्ड की प्राथमिकताएं
16 फरवरी को सभी पार्षदों की मेयर के साथ बैठक बुलाई गई है। इसमें सभी पार्षदों को अपने वार्ड में अगले वित्तीय वर्ष में करवाए जाने वाले कार्यों और योजनाओं की जानकारी देनी होगी। इससे बजट तैयार करने में मदद मिलेगी। इसके बाद 17 फरवरी को अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक होगी। डिप्टी मेयर राकेश शर्मा का कहना है कि बजट को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रयास रहेगा कि भाजपा शासित नगर निगम का पहला बजट लोगों के लिए फायदेमंद हो।
विज्ञापन

---
बजट को लेकर मेयर ने ली समीक्षा बैठक
शिमला। इस माह पेश होने वाले नगर निगम के वार्षिक बजट को लेकर मेयर कुसुम सदरेट ने शुक्रवार को समीक्षा बैठक ली। इसमें डिप्टी मेयर राकेश शर्मा, आयुक्त रोहित जम्वाल और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक के दौरान सभी अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग के आय और व्यय के रिकॉर्ड का लेखा जोखा रखा। मेयर ने इन्हें बजट को लेकर प्रस्ताव तैयार करने के भी निर्देश दिए। साथ ही बजट में कुछ नए प्रावधान करने के विकल्पों पर भी चर्चा करने की बात कही। निगम का वार्षिक बजट प्रदेश सरकार के बजट से ठीक पहले पेश करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें