फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाना में दो साल पूरा कर चुके एसएचओ बदलेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
चैतन्य ठाकुर
विज्ञापन

शिमला। पुलिस प्रशासन में तबादले का इंतजार कर रहे पुलिस कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। केवल उन्हीं पुलिस स्टेशन से कर्मचारियों के तबादले किए जाएंगे, जिन थानों में स्वीकृत पदों से ज्यादा स्टाफ तैनात है। यहां से ये कर्मचारी उन थानों और चौकियों में शिफ्ट किए जाएंगे जहां पद खाली हैं।
जिले में इंस्पेक्टर से लेकर कांस्टेबल तक की संख्या करीब तेरह सौ है। उन्हीं थाना प्रभारियों को बदला जाएगा, जिनका एक थाने में दो साल से ज्यादा का कार्यकाल पूरा हो गया है। हालांकि ऐसे थाना प्रभारियों की संख्या बहुत ही कम है। विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग की ओर से पहले ही पुराने थाना और चौैकी प्रभारियों को बदला जा चुका है। इससे एक बात लगभग साफ है कि जो थाना प्रभारी जिस पुलिस स्टेशन में तैनात है, उनकी तैनाती फिलहाल वहीं रहेगी। हालांकि इस मामले में पुलिस प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि अगर थाना प्रभारी की ओर से ट्रांसफर को लेकर कोई रिक्वेस्ट आती है, तो उसको भी प्रशासन नजर अंदाज नहीं करेगा हर पहलू पर विचार करने के बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा। विशेष परिस्थितियों में थाना और चौकी प्रभारियों के तबादले किए जा सकते हैं लेकिन बड़े फेरबदल से प्रशासन फिलहाल इनकार कर रहा है।
विज्ञापन

मौजूदा समय में जिले में 18 पुलिस स्टेशन हैं और आठ चौकियां और पुलिस पिकअट भी चल रही हैं। सत्ता बदलने पर अमूमन दूसरे विभागों की तरह पुलिस महकमे में भी कर्मचारी अपनी मनचाही जगह पर तबादले का जुगाड़ लगाते हैं। ट्रांसफर के पीछे मुख्य तौर पर पारिवारिक वजह ही बताई जाती है। कई ऐसे भी कर्मचारी होते हैं जो तबादले के लिए राजनेताओं से सिफारिश करने से भी नहीं चूकते लेकिन नए एसपी ने अभी तक केवल तीन कर्मचारियों के ही तबादले किए हैं। स्पष्ट है कि वे किसी के दबाव में नहीं हैं। नियमों के मुताबिक जिस कर्मचारी की एक स्टेशन पर सेवा अवधि पूरी हो चुकी है, केवल उन्हें ही नए स्टेशन पर बदला जाएगा। जिला पुलिस प्रशासन में इंस्पेक्टर से लेकर कांस्टेबल की ट्रांसफर का अधिकार पुलिस अधीक्षक के पास रहता है। वह अपनी व्यवस्था के मुताबिक इसमें फेर बदल कर सकते हैं।
विज्ञापन

---
दो साल के कार्यकाल वाले बदल सकते हैं : एसपी
एसपी शिमला ओमापति जमवाल ने कहा कि जिन थाना प्रभारियों का कार्यकाल दो साल का हो गया है इन्हें तबदील किया जा सकता है। इसके अलावा विशेष परिस्थितियों में प्रभारी को बदला जा सकता है। जिन थानों में स्वीकृत पदों से अधिक स्टाफ तैनात किया गया है वहां से कर्मचारियों को दूसरी जगह तबदील किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें