अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जब शिमला एयरपोर्ट में दो आतंकवादी घुस आए। देखते ही देखते भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियों ने एयरपोर्ट को घेर लिया। बाद में आतंकवादियों को पकड़ लिया। दरअसल आतंकी हमला होने की स्थिति में शिमला एयरपोर्ट कितना सुरक्षित है, यह जानने के लिए मंगलवार को एयरपोर्ट पर मॉक ड्रिल की गई।
बुधवार सुबह करीब ग्यारह बजे आतंकी घटना की सूचना मिलते ही सीआईएसएफ और स्थानीय पुलिस के जवान तुरंत हरकत में आ गए। इसके बाद आतंकियों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। इस दौरान सुरक्षा कर्मियों पर आतंकियों में गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने आतंकियों को एयरपोर्ट के एक कोने में घेर लिया। कड़ी मशक्कत के बाद दो आतंकियों को पकड़ लिया गया। हमले को लेकर एयरपोर्ट पर ही आतंकियों से पूछताछ भी की गई। श्रीनगर में एयरपोर्ट के नजदीक बीएसएफ कैंप पर हुए आतंकी हमले के बाद शिमला एयरपोर्ट पर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लेने के लिए यह मॉकड्रिल आयोजित की गई।
इनसेट
एयरपोर्ट पर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लेने के लिए मॉकड्रिल की गई थी। एडीजी एयरपोर्ट सेक्टर सीआईएसएफ के निर्देशों पर मॉकड्रिल करवाई गई। भविष्य में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए खुद को तैयार करने के मकसद से मॉकड्रिल करवाई गई।
- सुनील मगीरवार निदेशक, शिमला एयरपोर्ट