फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

166 पदों के लिए 17 हजार युवाओं ने दी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड ने जेई सिविल और लिपिक के पदों को भरने के लिए रविवार को लिखित परीक्षा का आयोजन किया। करीब प्रदेश भर से साढ़े 17 हजार युवाओं ने परीक्षा केंद्रों में परीक्षा दी। जिला स्तर पर परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए थे। जेई सिविल के 135 पदों पर सात हजार युवाओं ने लिखित परीक्षा दी। वहीं लिपिक के 31 पदों को भरने के लिए ली गई लिखित परीक्षा में करीब साढ़े दस हजार युवाओं ने किस्मत अजमाई।
विज्ञापन


चयन बोर्ड की ओर से करीब साढे़ सत्रह हजार युवाओं को रोलनंबर जारी किए गए थे। जिला स्तर पर परीक्षा का आयोजन किया गया। ऊना, मंडी, हमीरपुर, शिमला, बिलासपुर, चंबा, धर्मशाला और हमीरपुर में परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए थे। सुबह से ही परीक्षा देने के लिए युवा परीक्षा केंद्रों में पहुंचना शुरू हो गए थे। सुबह 10 से 12 बजे तक लिपिक तथा शाम 2 से 4 बजे तक जेई सिविल की परीक्षा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

फरवरी 2015 में मांगे थे आवेदन

परीक्षा केंद्रों में परीक्षा देने के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए थे, ताकि अभ्यर्थियों को परेशानी का सामना न करना पड़े। चयन बोर्ड ने अगस्त माह में युवाओं से सिविल जेई के 135 पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे थे। आवेदन के बाद करीब सात हजार युवाओं को परीक्षा के योग्य पाया गया था। वहीं, लिपिक के 31 पद भरने के लिए फरवरी 2015 में आवेदन आमंत्रित किए गए थे। आवेदन के बाद साढ़े दस हजार युवाओं को लिखित परीक्षा के योग्य पाया गया था।

रविवार को जेई सिविल और लिपिक की परीक्षा आयोजित की गई। इसमें करीब साढ़े सत्रह हजार युवाओं ने भाग लिया। लिपिक की परीक्षा सुबह 10 से 12 और जेई सिविल की परीक्षा शाम 2 से 4 बजे तक आयोजित की गई। -विजय कुमार, सचिव एचपीएसएसबी हमीरपुर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें