फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना ने ठुकरा दिए थे बाकी राज्यों के ऑफर: रंगोली

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रांड एंबेसडर बनने के लिए बॉलीवुड ‘क्वीन’ कंगना रणौत को न सिर्फ हिमाचल बल्कि कई और राज्यों से भी ऑफर मिले थे। कंगना ने अन्य राज्यों के ऑफर को ठुकरा दिया था जबकि हिमाचल के प्रस्ताव पर सरकार से प्लान मांगा था।
विज्ञापन


कंगना की बहन व मैनेजर रंगोली ने बताया कि करीब तीन माह पूर्व हिमाचल के अलावा अन्य राज्यों से ब्रांड एंबेसडर बनने के ऑफर मिले थे। कंगना ने मना कर दिया था। लेकिन हिमाचल के प्रस्ताव पर कंगना ने प्लान मांगा था। वहीं, कंगना के पिता अमरदीप रणौत ने बताया कि हिमाचल की बेहतरी के लिए उनकी बेटी कंगना हमेशा तत्पर है।
विज्ञापन

ब्रांड एंबेसडर बनने के लिए कंगना को प्लान भेजेगी सरकार

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत को हिमाचल का ब्रांड एंबेसडर बनाने के लिए प्लान बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। कंगना का बयान आने के बाद अधिकारी हरकत में आ गए हैं। पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने कहा है कि कंगना को प्रदेश का ब्रांड एंबेसडर बनाने के लिए पूरा प्लान जल्द ही भेजा जाएगा।

बिचौलियों से बात करने के बजाए सीधे कंगना से बात की जाएगी। प्लान को लेकर जल्द ही अफसरों के साथ बैठक की जाएगी। उन्होंने कहा कि कंगना एक कदम बढ़ाएगी तो राज्य सरकार दस कदम बढ़ाएगी। मनकोटिया ने कंगना के बयान का स्वागत किया है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल की बेटी कंगना के ब्रांड एंबेसडर बनने से सूबे के पर्यटन को पंख लगेंगे। सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के गुजरात का ब्रांड एंबेसडर बनने से वहां पर्यटन में बड़ा सुधार आया है। मनकोटिया ने उम्मीद जताई कि कंगना जल्द ही हिमाचल की ब्रांड एंबेसडर बनेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें