प्रदेशभर में सक्रिय कांग्रेस विचारधारा के छात्र संगठन एनएसयूआई खुले तौर पर कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए प्रचार कर रही है। इन चुनाव में एनएसयूआई अब युवा देगा जवाब, अभियान चलाए हुए है। इसमें एनएसयूआई के कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जाकर युवाओं को 19 मई को होने वाले चुनाव में बदलाव के लिए मतदान अवश्य करने के लिए प्रेरित कर रहा है।
केंद्र में रही भाजपा सरकार के रोजगार, शिक्षा सहित छात्रों को सुविधाएं दिए जाने और युवाओं की समस्याओं को दूर करने के किए वादों की वास्तविकता को लेकर जागरूक करने का कार्य भी कर रही है।
एनएसयूआई की विवि इकाई के प्रभारी मनोज चौहान और इकाई अध्यक्ष विनु मेहता का कहना है कि प्रदेशभर में कॉलेज स्तर पर बनी एनएसयूआई की 110 इकाइयों के कार्यकर्ता और विवि के कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में जाकर लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक कर रहे हैं।
एनएसयूआई छात्रों और युवाओं की लंबित मांगों तथा ज्वलंत समस्याओं को दूर करने के लिए केंद्र में बदलाव लाने और इसके लिए प्रदेश की चारों सीटों पर उतरे कांग्रेस के उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार में उतरे हुए हैं।
विनु मेहता ने कहा कि युवा शक्ति देश में बदलाव लाने में सक्षम है, इसलिए एनएसयूआई का पूरा फोक्स युवा मतदाताओं को मतदान के लिए मतदान केंद्र तक पहुंचाने का लक्ष्य लेकर भी मैदान में उतरी है।
बताया कि हजारों की संख्या में प्रदेशभर में कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में प्रचार में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। शिक्षण संस्थानों में भी एनएसयूआई युवाओं को जागरूक करने का कार्य कर रही है।
एनएसयूआई के युवा कार्यकर्ताओं की पूरी ऊर्जा का इस चुनाव के प्रचार में हो रही है। वीनु मेहता ने कहा कि प्रदेश प्रभारी अनुषेश शर्मा द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर संगठन के लिए दिए आदेशों के मुताबिक एनएसयूआई का हर कार्यकर्ता इन चुनाव में देश और प्रदेश में बदलाव लाने के लिए जमीनी स्तर पर कार्य कर रहा है। चुनाव के दिन कार्यकर्ता बूथ स्तर पर वोट स्पोर्ट और बदलाव के लिए मतदाताओं से अपील करेंगे।