फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बद्दी के शाहपुर में 16 झुग्गियां जलकर राख, 4 लाख रुपये का नुकसान

Tue, 28 Nov 2017 04:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के साथ शाहपुर में झुग्गियों में आग लग गई। अचानक लगी आग से 16 झुग्गियां जलकर राख हो गईं। दमकल विभाग को आग लगने की सूचना दी गई। मौके पर पहुंच कर दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन




करीब 25 झुग्गियों को जलने से बचा लिया गया। झुग्गियां जलने से करीब चार लाख का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन की ओर से प्रभावितों को फौरी आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई। 

जानकारी के अनुसार शाहपुर में झुग्गियों में अचानक आग लग गई। इसकी सूचना तुरंत ही दमकल विभाग बद्दी को दी गई। सूचना मिलते ही दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची और 20 मिनट में ही आग पर काबू पा लिया। 
विज्ञापन


दमकल विभाग बद्दी से लीडिंग फायरमैन मनस राम, राजेश, फायरमैन भाग सिंह, देवदत्त, टेकचंद, होमगार्ड जवान तेज सिंह, चालक जसवीर और खेम चंद मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का कार्य किया। आग से 25 झुग्गियों को बचाने में टीम सफल रही। 

दमकल विभाग बद्दी के अग्निशमन अधिकारी प्रकाश शर्मा ने कहा कि सूचना मिलते ही कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझा ली गई। उन्होंने कहा कि अज्ञात कारणों से लगी आग से करीब 4 लाख का नुकसान हुआ है। कहा कि 8 लाख की संपत्ति जलने से बचा ली गई। 

उधर, एसडीएम नालागढ़ आशुतोष गर्ग ने कहा कि प्रवासियों को प्रशासनिक मदद मुहैया करवाई गई और तहसीलदार बद्दी को उन्होंने मौके पर भेजकर फौरी राहत प्रदान की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें