फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन में पांच महीने के बच्चे और डॉक्टर समेत 16 कोरोना संक्रमित मरीज

Fri, 10 Jul 2020 09:55 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के जिला सोलन में एक साथ 33 के बाद शुक्रवार को 16 नए कोरोना संक्रमित मामले आए हैं। जिसमें एक डॉक्टर, दो पुलिस कर्मी, पांच साल का बच्चा समेत16 अन्य शामिल हैं। इसमें पहली बार सोलन के एक साथ 10 मामले भी शामिल हैं। वहीं संक्रमितों की रिपोर्ट आने के बाद जिला प्रशासन सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम संक्रमितों को कोविड अस्पताल शिफ्ट करने में जुट गया है।  जानकारी के अनुसार जिला सोलन से शुक्रवार को भेजे कोरोना सैंपलों में से 16 सैंपलों की रिपोर्ट शेष रह गई थी जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें परवाणू का एक डॉक्टर भी है जो सैंपल लेते समय कोरोना संक्रमित के संपर्क में आया है। उसके साथ अन्य तीन कर्मी भी शामिल हैं।

विज्ञापन


इसके अलावा चार मामले बद्दी से हैं जिनमें तीन मामले बद्दी की सेनोक्स कंपनी पंजेहरा के हैं। इसके अलावा 10 मामले सोलन के हैं। इनमें दो पुलिस जवान, एक पांच माह के बच्चे समेत अन्य सात लोग बाहरी राज्यों से यात्रा कर सोलन शहर पहुंचे थे। इनकी पूरी यात्रा और संपर्क इतिहास को जिला प्रशासन खंगालने में लग गया है। संक्रमित लोगों को कोविड अस्पताल शिफ्ट किया जा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग कर रहा ट्रेवल और संपर्क इतिहास की जांच
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनके गुप्ता ने मामले की पुष्टि कर बताया कि जिले में कुल 16 कोरोना संक्रमित के मामले आए है। इसमें अकेले सोलन से ही दस मामले आए हैं जिसमें परवाणू में डॉक्टर, सोलन में पुलिस कर्मी, पांच माह का बच्चा सहित अन्य बाहरी राज्यों से यात्रा कर सोलन पहुंचे लोग शामिल हैं जिनका संपर्क और यात्रा इतिहास जांचा जा रहा है। वहीं संक्रमितों को कोविड अस्पताल शिफ्ट किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें