सिंह ने कहा कि पर्यटन क्षेत्र को मजबूत करना होगा। नए हाइडल प्रोेजक्टों को लगाने होंगे। राज्य पनबिजली के बजाय सौर ऊर्जा पर भी ध्यान दे। बागवानी पर ध्यान दे और कर वसूली विशेषकर जीएसटी प्रणाली को मजबूत करे। इससे कर्जमुक्ति होगी।
कनेक्टिविटी सबसे बड़ी समस्या, ज्यादा बजट आवंटन की सिफारिश करेेंगे
कमजोर कनेक्टिविटी यहां सबसे बड़ी समस्या है। अगर हवाई, रेल और सड़कों की कनेक्टिवविटी हो संसाधन भी विकसित होंगे। हिमाचल को विशेष श्रेणी राज्य मानते हुए अलग से फंडिंग पैट्रन लागू करने की पैरवी करेंगे।
शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम पर हिमाचल की पीठ भी थपथपाई
15वें वित्तायोग ने शिक्षा, स्वास्थ्य और मानव संसाधन विकास पर हिमाचल की पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा कि हिमाचल की शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता देना अच्छा है।