फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में डेंगू हुआ बेकाबू, चार दिन में 157 मामले

Tue, 21 Aug 2018 12:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल में डेंगू बेकाबू हो गया है। पिछले चार दिन में स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश में 331 लोगों के सैंपल लिए, जिनमें से 157 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। प्रदेश में मरीजों का आंकड़ा 1100 से पार हो गया है। जिला बिलासपुर में सर्वाधिक 540 लोग इसकी चपेट में आए हैं। मंडी जिले के एक व्यक्ति की बिलासपुर में मौत के बाद प्रदेश में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। हिमाचल में अब तक इस बीमारी को लेकर 3521 लोगों के सैंपल जुटाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जिला बिलासपुर में 540, कांगड़ा में 12, हमीरपुर और सिरमौर में 1-1, मंडी में 19, सोलन में 502 और शिमला में 5 लोगों में बीमारी की पुष्टि हुई है। 20 अगस्त को प्रदेश के अस्पतालों में बुखार के चलते 331 मरीज पहुंचे। स्वास्थ्य जांच पड़ताल में इनमें से 157 लोगों में डेंगू पाया गया है।

विज्ञापन

बीमारी के लक्षण

डेंगू बुखार एक वायरस के जरिये संक्रमित मच्छरों के काटने से फैलता है
बुखार, तेज सिर दर्द, आंख के पीछे दर्द, जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द
शरीर में छोटे-छोटे दाने होना

बीमारी को लेकर अस्पताल प्रशासन और सीएमओ को अलर्ट किया गया है। पंचायतों में इस बीमारी को लेकर लोगों को जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। -  बीके अग्रवाल, एसीएस, स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें