फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली तक पहुंची शिमला शहर में बिगड़ी यातायात व्यवस्था की गूंज

Wed, 26 Jun 2019 11:23 AM IST
शिमला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजधानी शिमला में बिगड़ती यातायात व्यवस्था की गूंज दिल्ली तक पहुंच गई है। भाजपा के नए कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से मिलने दिल्ली पहुंची नगर निगम महापौर कुसुम सदरेट ने इस समस्या से निजात दिलाने के लिए केंद्र से मदद मांगी है। जेपी नड्डा के भाजपा कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर उन्हें बधाई देने के लिए महापौर कुछ पार्षदों के साथ सोमवार को दिल्ली पहुंची। नड्डा को बधाई देने के बाद मंगलवार सुबह महापौर और पार्षदों ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से भी मुलाकात की।

विज्ञापन


इस दौरान महापौर ने शिमला शहर में बिगड़ती यातायात समस्या का मामला उठाया। कहा कि यदि शहर में फ्लाईओवर और कुछ टनल बन जाएं तो इस समस्या से कुछ हद तक निजात मिल सकती है। मेयर ने कहा कि नगर निगम योजना बनाने को तैयार है, बस केंद्र से मदद मिल जाए। अनुराग ठाकुर ने महापौर को इसका विस्तृत प्रस्ताव लाने को कहा। साथ ही भरोसा दिया कि इस मामले पर वह खुद मेयर के साथ केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिलेंगे और प्रयास करेंगे कि शिमला के लिए ऐसी योजना जल्द मंजूर हो।

मेयर बनने पर किया था फ्लाईओवर का वायदा
कुसुम सदरेट ने महापौर बनने पर शहर में कई जगह फ्लाईओवर बनाने का वायदा किया था। दो सालों में इस पर कोई काम नहीं हुआ। शहर में फ्लाईओवर बन सकते हैं या नहीं, यह कितने कारगर होंगे, केंद्र इस पर क्या रुख दिखाता है, इन सब पर आने वाले दिनों में नजर रहेगी। यदि केंद्र ऐसी कोई योजना को मंजूरी दे देता है तो शहरवासियों को यातायात समस्या से राहत मिल सकती है। महापौर के साथ भाजपा पार्षद किरण बावा, सुनील धर और आरती चौहान भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें