फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएच कर्मियों ने आश्वासन मिलने के बाद टाल दी हड़ताल

Wed, 26 Jun 2019 11:24 AM IST
शिमला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

पेयजल कंपनी में कार्यरत आईपीएच के 180 कर्मचारियों ने हड़ताल टाल दी है। विभाग से मांगें पूरी होने का आश्वासन मिलने के बाद कर्मचारी काम सुचारु रखने को राजी हो गए हैं। यह कर्मचारी 27 जून से हड़ताल पर जाने की तैयारी कर रहे थे। मंगलवार को विभाग ने इन्हें बातचीत के लिए बुलाया। कर्मचारी आईपीएच कर्मचारी महासंघ (संबंधित भारतीय मजदूर संघ) की अगुवाई में विभाग के प्रमुख अभियंता से मिले। इस दौरान कंपनी के प्रबंध निदेशक धर्मेंद्र गिल भी मौजूद रहे। भारतीय मजदूर संघ के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर, जिलाध्यक्ष दिनेश ठाकुर ने कहा कि उन्हें कोषागार से तनख्वाह चाहिए।

विज्ञापन


कंपनी के खाते से यदि तनख्वाह दी तो कर्मचारी काम ठप कर देंगे। प्रमुख अभियंता ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों के बारे में सरकार से बात की जा रही है। इसकी फाइल सरकार को भेज दी है। जल्द ही फैसला आने की उम्मीद है। अभियंता के भरोसे के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल तीन जुलाई तक टाल दी है। कर्मचारियों का कहना है कि यदि उन्हें ट्रेजरी के माध्यम से तनख्वाह जारी नहीं हुई तो वह तीन जुलाई से काम ठप कर देंगे। यह कर्मचारी पिछले दो माह से तनख्वाह का बहिष्कार कर रहे हैं। इस मौके पर आईपीएच के भारतीय मजदूर संघ के प्रधान दिनेश शर्मा, छैल सिंह, धनी ठाकुर, भगवान गर्ग, उमेश सूद, प्रदीप कुमार, पाल सिंह पांडे, संजय वर्मा और रोहित गुलेरिया मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें