फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहनी और माथे से तोड़ीं टाइलें

Mon, 24 Jun 2019 11:22 AM IST
शिमला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
PIC - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शिमला। ओलंपिक डे के मौके पर रविवार को रिज मैदान पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। खिलाड़ियों ने जूडो-कराटे के का प्रदर्शन भी किया। खिलाड़ियों ने कोहनी और माथे के प्रहार से टाइलें तोड़ने का प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

सुरेश भारद्वाज ने कहा कि मौजूदा समय में खेलों को बढ़ावा देना बेहद आवश्यक है। खेल केवल विषय न होकर रोजगार प्राप्त करने का एक उचित साधन तथा स्वस्थ शरीर के साथ नशा मुक्ति के लिए भी एक कारगर उपाय साबित हो रहा है।

राज्य ओलंपिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एवं ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि ओलंपिक डे नौजवानों के अंदर खेलों के प्रति रुझान पैदा करने का दिन है। ओलंपिक संघ और शिक्षा विभाग संयुक्त रूप से खेलों को बढ़ावा देने के लिए काम कर रहे हैं। ओलंपिक डे के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में करीब 650 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें विभिन्न स्कूलों के 450 छात्र-छात्राएं, बास्केटबाल के 45 खिलाड़ी, साइकिलिंग के 25, बॉक्सिंग के 37, कराटे के 45, ताइक्वांडो के 50 खिलाड़ियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोर्टमोर की छात्राओं ने नशे के कुप्रभाव और इससे बचाव के संबंध में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर सचिव युवा सेवा एवं खेल विभाग दिनेश मल्होत्रा, निदेशक युवा सेवा एवं खेल विभाग एवं सूचना एवं जन संपर्क विभाग हरबंस ब्रासकॉन, हिमाचल प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव राजेश भंडारी, एसोसिएशन के पदाधिकारी ईश्वर रोहाल, अजय सूद, रमेश चौहान, मीडिया सचिव मोहित सूद सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें